Bus fare discounts: हमारे देश में ज्यादातर लोग बस से यात्रा करने को ही प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बस से ट्रैवल करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। टिकट बुक करते समय अगर आप कुछ पैसों की बचत करना चाहते हैं तो जान लें कि सिर्फ सही समय पर टिकट बुक (bus ticket booking tips) करना ही काफी नहीं होता है बल्कि यह भी जानना जरूरी है कि हफ्ते के किस दिन टिकट बुक करना बेहतर है। डिमांड, सीटों की उपलब्धता, छुट्टियां और वीकेंड जैसे कई कारण टिकट की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
हालांकि, किसी खास दिन आपको टिकट सस्ता मिलेगा ऐसा कोई तय नियम नहीं है। फिर भी अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि आप टिकट बुक करते समय काफी पैसे बचा लें। आइए जानते हैं कि बस टिकट बुक करने का सही समय क्या है और किन बातों का ध्यान रखकर आप पैसों की बचत कर सकते हैं।
1- मंगलवार और बुधवार को मिल सकते हैं बेहतर किराए
अगर आप मंगलवार और बुधवार को टिकट बुक करते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि आपको अन्य दिनों के मुकाबले कम कीमतें देखने को मिलें। इन दिनों यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है ऐसे में कम डिमांड होने पर कई ऑपरेटर सीटें भरने के लिए किराए कम रखते हैं। हालांकि, यह हर रूट और हर बस ऑपरेटर पर लागू नहीं होता।
2- एडवांस बुकिंग से होती है सबसे ज्यादा बचत
अगर आप एडवांस बुकिंग करते हैं तो बस का टिकट आपको कम दाम में मिल सकता है। एडवांस बुकिंग का फायदा ये भी होता है कि आप अपनी पसंद की बस की सीट भी बुक कर सकते हैं। आखिरी समय का इंतजार बिल्कुल ना करें ऐसे में आपको ज्यादा किराया तो देना पड़ेगा ही साथ में मनपसंद सीट से भी हाथ धो बैठेंगे। यात्रा से 1 से 2 सप्ताह पहले टिकट बुक करना आपके पैसे बचा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
3- वीकेंड और त्योहारों पर ज्यादा होता है किराया
वीकेंड और त्योहारों से पहले टिकट के दाम बढ़ जाते हैं ये बात आपको पता होनी चाहिए। शुक्रवार, शनिवार या किसी बड़े त्योहार से ठीक पहले टिकट की डिमांड ज्यादा होती है ऐसे में हर बस ऑपरेटर किराया बढ़ा देता है। इसे डायनेमिक प्राइसिंग कहते हैं यानी जैसे-जैसे सीटें कम होती जाती हैं, वैसे-वैसे टिकट का किराया भी बढ़ता जाता है। इसलिए अगर वीकेंड या त्योहार पर यात्रा करना भी है तो आप पहले से टिकट बुक कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
निष्कर्ष
सीधे और सरल शब्दों में समझें तो बस टिकट बुक करने का कोई ऐसा तय दिन नहीं है जब हर बार आपको सबसे सस्ता किराया ही मिले। फिर भी कुछ छोटी-छोटी आदतें है जो आपकी अच्छी खासी बचत करा सकती हैं। यहां बताई गई आसान बातों का ध्यान में रखकर आप हर यात्रा में कुछ ना कुछ पैसे ेबचा सकते हैं।
