यात्रा

Budget Travel India: बिना ज्यादा खर्च किए करें भारत की सैर, ये हैं बेस्ट बजट डेस्टिनेशन

Cheap Holiday Destinations In India: भारत में कई ऐसे सुंदर और शांत स्थल हैं जहां आप कम खर्च में और दिल खोलकर घूम सकते हैं। बेहतरीन अनुभव के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। कुछ बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन जो आपके सफर को यादगार और सस्ता दोनों बना देंगे।

Image

Budget Travel India

Budget Friendly Travel Destinations: कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन कहां जाएं इसको लेकर कंफ्यूज हैं तो अब आपकी ये दुविधा दूर होने वाली है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कुछ बजट फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन जहां आप परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ये जगहें खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद किफायती भी हैं।

ऋषिकेश (उत्तराखंड): इस लिस्ट में ऋषिकेश को नंबर 1 पर शामिल किया गया है। योग नगरी और रिवर राफ्टिंग का हब ऋषिकेश पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। सस्ती धर्मशालाएं, कैम्पिंग और लोकल खाना आपको यहां आराम से मिल जाएगा। गंगा आरती, लक्ष्मण झूला, और पहाड़ी ट्रेकिंग यहां का प्रमुख आकर्षण हैं।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): धार्मिक और सांस्कृतिक नगर वाराणसी आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। घाटों पर घूमना, नाव की सवारी और बनारसी स्ट्रीट फूड का मजा आपको यहां बेहद कम बजट में मिल जाएगा।

धर्मशाला और मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश): शांत पहाड़ी जगह, बौद्ध संस्कृति और ट्रेकिंग के लिए धर्मशाला और मैक्लोडगंज फेमस है। भागसू झरना और तिब्बती मार्केट की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। यहां होमस्टे और बजट गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं।

पुष्कर (राजस्थान): छोटा शहर लेकिन बड़ा अनुभव अगर आप चाहते हैं तो फिर पुष्कर जाने का प्लान कर सकते हैं। ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील और रंग-बिरंगे बाजार इस जगह की पहचान है। लो-कॉस्ट होटल आपको यहां आसानी से मिल जाएगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article