यात्रा

Buddhist Places: लुंबिनी, बोधगया सारनाथ... बुद्ध पूर्णिमा पर घूमें भगवान बुद्ध से जुड़ी ये जगह

Buddhist Places for Visit: इस साल बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार 23 मई को मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा को लेकर आज हम आपको बुद्ध से जुड़ी कुछ फेमस जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन या कभी और भी सकते हैं।

Image

Buddhist Places: बुद्ध पूर्णिमा पर घूमें भगवान बुद्ध से जुड़ी ये जगह।

Buddhist Places: बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2024) बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्योहार है। ये बैसाख महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस साल बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार 23 मई, यानी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आपको बुद्ध से जुड़ी जगहों पर जरूर जाना चाहिए। आज हम आपको देश और देश के बाहर भगवान बुद्ध से जुड़ी कुछ खास जगहों (Best Buddhist Places) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बुद्ध पूर्णिमा या कभी और जा सकते हैं।

फेमस बौद्ध स्थल (Famous Buddhist Places)

लुंबिनी, नेपाल

नेपाल में स्थित लुंबिनी में भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसके साथ ही लुंबिनी एक विश्व धरोहर स्थल भी है। लुंबिनी में आप यहां कई मंदिर, मठ और स्मारक देख सकते हैं। काठमांडू से लुंबिनी की दूरी लगभग 265 किलोमीटर है। लुंबिनी नेपाल के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है।

Lumbini

Lumbini

बोधगया, बिहार

बिहार में स्थित बोधगया को 4 प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल घोषित महाबोधि मंदिर परिसर में कई पवित्र स्थल हैं, जिसमें सबसे फेमस बोधि वृक्ष भी है। इसी बोधि वृक्ष के नीचे राजकुमार सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ और बाद में वे गौतम बुद्ध बन गए।

Bodhgaya

Bodhgaya

सारनाथ, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित सारनाथ वह पवित्र स्थल है, जहां बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। उन्होंने धम्म की शिक्षा दी और सारनाथ में एक मठवासी समुदाय का गठन किया था। इसके अलावा सारनाथ धमेक स्तूप और अशोक स्तंभ के अवशेषों जैसे फेमस स्तूपों के लिए भी जाना जाता है।

Sarnath

Sarnath

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में स्थित कुशीनगर बौद्धों के लिए एक फेमस तीर्थ स्थल है। दरअसल कुशीनगर वही जगह है, जहां बुद्ध ने मृत्यु के बाद महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। यहां खासतौर से बौद्ध अनुयायी और भिक्षु आते हैं।

Kushinagar

Kushinagar

राजगीर, बिहार

बिहार में स्थित राजगीर बौद्ध अनुयायियों के लिए काफी पवित्र जगह है। दरअसल राजगीर वही स्थान है, जहां बुद्ध वर्षा ऋतु के दौरान निवास करते थे। उन्होंने इस दौरान यहां पर कई महत्वपूर्ण उपदेश भी दिए थे।

Rajgir

Rajgir

श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में स्थित श्रावस्ती एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थल है। दरअसल बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना ज्यादातर समय यहीं पर बिताया था। श्रावस्ती बुद्ध के ज्ञान की एक झलक भी प्रदान करती है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि श्रावस्ती वही स्थान है, जहां बुद्ध ने कई चमत्कार किए थे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article