यात्रा

रोमांच से भरा होगा सफर, यहां देखने को मिल जाएगा स्नो लेपर्ड, भारत के है बेहद पास

Bhutan Tourist Places: पर्यटकों के लिए भूटान अपने आम में नया रोमांच और खूबसूरती को समेटे हुए है। प्राकृतिक सुंदरता में डूबने के साथ ही इस बार की ट्रिप पर आप हिम तेंदुए का दीदार करने का भी प्लान कर सकते हैं। भूटान में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप इस अनोखे जानवर को बेहद करीब से देख सकते हैं।

Image

snow leopard in bhutan

Snow Leopard In Bhutan: भूटान के सुदूर उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा हिम तेंदुए को ट्रैक करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करती हैं। इस दुर्लभ जानवर के दीदार के साथ अगर आपको रोमांच पसंद हैं तो फिर आपको भूटान की यात्रा आप अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हिम तेंदुए को ट्रैक करने के लिए आपको भूटान के पहाड़ी क्षेत्रों में जाना होगा। सफेद और काले रंग के धब्बों वाले फर और अद्वितीय शारीरिक बनावट के कारण ये जानवर बेहद खूबसूरत नजर आता है।

जिग्मे दोरजी नेशनल पार्क: लगभग 4,350 वर्ग किलोमीटर में फैला, जिग्मे दोरजी नेशनल पार्क भूटान का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। हिम तेंदुओं को ट्रैक करने के लिए ये नेशनल पार्क सबसे अच्छी जगहों में से एक है। परिवार के साथ या फिर अकेले आप इस जगह की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। यात्रा के दौरान पल-पल का रोमांच आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा।

वांगचुक सेंटेनियल नेशनल पार्क: हिम तेंदुओं के पनपने के लिए आदर्श परिस्थितियां वांगचुक सेंटेनियल नेशनल पार्क में मिलती है। ऊबड़-खाबड़ पर्वत चोटियां, गहरी नदी घाटियां और अछूते जंगल से होते हुए आप यहां हिम तेंदुओं के दीदार कर सकते हैं।

लिंग्जी: लिंग्जी जिग्मे दोरजी नेशनल पार्क के भीतर आपको हिम तेंदुओं को देखने के कुछ बेहतरीन अवसर मिलते हैं। लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस उद्यान के भीतर आप रोमांचक यात्रा कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article