अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां हर मौसम में सुकून, खूबसूरती और ताजगी का अहसास हो, तो भारत का सबसे बड़ा हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा Shimla हिल स्टेशन सालों से पर्यटकों का पसंदीदा रहा है। अंग्रेजों के समय में इसे 'समर कैपिटल' का दर्जा मिला था और आज भी इसकी वही शाही झलक देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें - कूर्ग घूमने का सबसे अच्छा समय कौन- सा है
यहां की ठंडी हवा, देवदार के जंगल, पहाड़ी नजारे और शांत वातावरण इसे किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाते। चाहे गर्मियों में ठंडक चाहिए हो, सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेना हो या मानसून में हरियाली देखनी हो, शिमला हर मौसम में अलग रंग दिखाता है। शिमला भारत का सबसे बड़ा और मशहूर हिल स्टेशन भी है। जहां पर आप परिवार, पार्टनर तो दोस्तों के साथ आकर खूब एन्जॉय कर सकते हैं। वीकेंड पर शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो यहां देखें शिमला का आज का तापमान, घूमने की बेहतरीन जगहें और क्यों यह हर ट्रैवलर की पहली पसंद है।
शिमला का आज का तापमान (Shimla Temperature Today)
वैसे तो शिमला का मौसम सालभर सुहावना ही रहता है। लेकिन सामान्य तौर पर गर्मियों में यहां (अप्रैल–जून): 10°C से 25°C तापमान रहता है। वेदर फॉरकास्ट के अनुसार शिमला में आज का तापमान 13 डिग्री के आस पास रहेगा। हालांकि कल बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बीते दिनों शिमला में बारिश और ओले दर्ज किए गए थे। इसलिए मौसम का हाल जानकर ही ट्रिप पर जाएं। तापमान में अचानक गिरावट के बाद 4–5 मई के लिए बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Shimla
शिमला में घूमने की बेहतरीन जगहें (Places to Visit in Shimla)
1. द मॉल रोड (Mall Road)
शिमला का दिल कहा जाने वाला यह इलाका शॉपिंग, कैफे और घूमने के लिए सबसे पॉपुलर जगह है।
2. जाखू मंदिर (Jakhoo Temple)
ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है और यहां से पूरे शहर का शानदार व्यू मिलता है।
3. कुफरी (Kufri)
शिमला से कुछ दूरी पर स्थित कुफरी एडवेंचर और बर्फबारी के लिए मशहूर है।
4. क्राइस्ट चर्च (Christ Church)
यह ऐतिहासिक चर्च अपनी खूबसूरत वास्तुकला और शांति भरे माहौल के लिए जाना जाता है।
5. रिज मैदान (The Ridge)
यह खुला मैदान शिमला के सबसे सुंदर व्यू पॉइंट्स में से एक है, जहां से पहाड़ों का नजारा शानदार दिखता है।
अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां प्रकृति, सुकून और खूबसूरती एक साथ मिले, तो शिमला जरूर जाएं।
