Monsoon Best Places in Monsoon: मानसून के मौसम का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। मानसून में जमकर बारिश होती है, जिससे मौसम काफी सुहावना बन जाता है। काफी लोग इस दौरान घूमने भी जाते हैं। खासतौर से कपल्स को मानसून में घूमना काफी पसंद होता है। पहाड़ी राज्यों में मानसून के दौरान मौसम काफी खुशनामा हो जाता है। मानसून में पहाड़ों के नजारे भी काफी खूबसूरत होते हैं। हालांकि मानसून के दौरान पहाड़ों पर ज्यादा बारिश होने के चलते आपको थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत हैं। अगर आप मानसून के दौरान पत्नी संग वीकेंड में हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इन शानदार जगहों पर घूमने का प्लान जरूर करना चाहिए।
मानसून में हिमाचल की फेमस जगह (Himachal Best Places in Monsoon)
कुल्लू (Kullu)
मानसून के दौरान घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का कुल्लू बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां की खूबसूरती और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। बारिश के दौरान कुल्लू और भी सुंदर दिखता है। वीकेंड से लेकर हॉलिडे में आप यहां आ सकते हैं। कुल्लू में आपको घूमने के भी कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। इसके अलावा यहां आने पर आप मनाली भी जा सकते हैं। कुल्लू से मनाली की दूरी करीब 40 किलोमीटर है।

Kullu
कसोल (Kasol)
अगर आप मानसून में घूमने के शौकीन है, तो आप हिमाचल प्रदेश के कसोल का प्लान कर सकते हैं। भारत के मिनी इजरायल के नाम से फेमस कसोल पार्वती नदी के तट पर स्थित है। कसोल मानसून में हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। खासतौर से यहां आपको सबसे ज्यादा कपल्स दिखाई देंगे। मानसून के दौरान आपको कसोल के सुंदर-सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे।

Kasol
शिमला (Shimla)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक फेमस हिल स्टेशन है, जो मानसून के दौरान और भी ज्यादा सुंदर दिखता है। मानसून में यहां आपको जमकर हरियाली देखने को मिलेगी। घूमने के शौकीन कपल्स मानसून के दौरान यहां आ सकते हैं। मानसून में यहां भीड़ भी काफी कम होती है। शिमला पहुंचने के बाद आप यहां कई बढ़िया जगहों का दीदार कर पाएंगे। न्यूली मैरिड कपल्स भी यहां हनीमून के लिए आ सकते हैं।

Shimla
डलहौजी (Dalhousie)
'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से फेमस हिमाचल प्रदेश का डलहौजी हिल स्टेशन मानसून के दौरान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप मानसून के दौरान घूमने का शौक रखते हैं और अपने वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको यहां की जरूर यात्रा करनी चाहिए। बारिश से यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है।
