North India Monsoon Best Places: उत्तर भारत के लोग इस समय भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे हैं। गर्मी से परेशान लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मानसून आने के बाद काफी लोग घूमने का कभी प्लान करते हैं। अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं, तो यहां कई ऐसी-ऐसी जगह मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। मानूसन के दौरान इन जगहों के नजारे भी देखने लायक होते हैं। मानसून को लेकर आज हम आपको उत्तर भारत की कुछ फेमस जगहों के बारे में बता रहे हैं।
उत्तर भारत की ये जगह हैं मानसून में घूमने के लिए खास।
ये भी पढ़ें- फादर्स डे पर पापा संग घूमने की ये जगह हैं स्पेशल, नजारे देखकर डैड संग बार-बार यहां आने का करेगा मन
मानसून में उत्तर भारत की फेमस जगह (Monsoon Best Places in North India)
उदयपुर (Udaipur)
मानसून के दौरान अगर आप उत्तर भारत में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप राजस्थान की फेमस जगह उदयपुर पहुंच सकते हैं। उदयपुर राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। मानसून के दौरान तो ये फेमस शहर और भी सुंदर हो जाता है। आप यहां अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड के साथ उन्हें स्पेशल पील करा सकते हैं। सिटी पैलेस, पिछोला झील, मानसून पैलेस, फतेह सागर झील यहां की फेमस जगहों में से एक है।
चैल (Chail)
हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन चैल मानूसन के दौरान घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। मानसून में चैल हरे-भरे वातावरण में बहुत सुंदर दिखता है। हनीमून के लिए आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं। साथ ही यहां आप अपने मम्मी-पापा, दोस्तों, करीबियों के संग भी आ सकते हैं। चैल पैलेस, चैल क्रिकेट ग्राउंड, चैल वाइल्डलाइफ सेंचुरी, साधुपुल झील यहां की फेमस जगहों में से एक है।
चोपता (Chopta)
मानसून में उत्तराखंड का ऑफबीट डेस्टिनेशन चोपता घूमने के लिए बेहद खास है। चोपता उत्तराखंड के मिनी-स्विट्जरलैंड के रूप में काफी फेमस है। चोपता कम भीड़भाड़ वाला और शांतिपूर्ण हिल स्टेशन है, जो मानसून के दौरान इतना सुंदर दिखता है कि आप कभी यहां से जाना नहीं चाहेंगे। यहां आकर आप ट्रैकिंग, कैंपिंग और हाइकिंग पर भी जा सकते हैं।
हर्षिल (Harshil)
समुद्र तल से 2620 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हर्षिल मानसून में घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। ट्रैकर्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हर्षिल गंगोत्री धाम के पास स्थित है। हर्षिल बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार के जंगलों और सेब के बगीचों से घिरा हुआ है। हर्षिल अपने सेबों को लेकर भी काफी फेमस है। नेचर लवर्स को हर्षिल काफी पसंद आता है।
