Best Tourist Places in February With Love: साल का दूसरा महीना फरवरी (February) काफी स्पेशल होता है। दरअसल फरवरी महीने को प्यार (Love) का महीना भी कहा जाता है। खासतौर से कपल्स (Couples) इस महीने में कहीं न कहीं घूमने (Travel) जरूर जाते हैं। 14 फरवरी (14 February) के आसपास तो कपल्स सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। देश में घूमने (Tourist Places in India) की एक से बढ़कर जगह है। अगर आप भी फरवरी महीने में अपने प्यार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप फरवरी महीने (Best Tourist Places in February) में कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।
फरवरी में प्यार के साथ घूमने की ये हैं बेस्ट जगह (Best Tourist Places in February With Love)
मनाली (Manali)
फरवरी महीने में प्यार के साथ घूमने के लिए आप हिमाचल प्रदेश के फेमस हिल स्टेशन मनाली जा सकते हैं। कपल्स को ये जगह काफी पसंद है। यहां सबसे ज्यादा घूमने के लिए कपल्स ही आते हैं। फरवरी के महीने में यहां मौसम काफी ठंडा रहता है और बर्फबारी भी होती है। आप फरवरी में अपने प्यार को यहां लाकर सरप्राइज कर सकते हैं।
मसूरी (Mussoorie)
पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी भी कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। फरवरी महीने में मसूरी में टूरिस्ट की जमकर भीड़ रहती है। खासतौर से यहां सबसे ज्यादा लवर्स देखने को मिलते हैं। फरवरी में यहां बर्फबारी भी होती है, जिससे यहां मौसम काफी रोमांटिक हो जाता है।
गोवा (Goa)
प्यार के महीने फरवरी में घूमने के लिए गोवा भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। युवा कपल्स प्यार का महीने को गोवा में सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। गोवा में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर जगह और ऑप्शन देखने को मिलेंगे। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। हालांकि फरवरी महीने में यहां कपल्स की भीड़ रहेगी।
कश्मीर (Kashmir)
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। फरवरी महीने में आप अपने प्यार के साथ घूमने के लिए कश्मीर आ सकते हैं। फरवरी के महीने में कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढका होता है। साथ ही मौसम ठंडा और रोमांटिक होता है। यहां आने पर आपको घूमने की कई सारी सुंदर जगह देखने को मिलेंगी।
