यात्रा

कुछ दिन तो गुज़ारिए गुजरात में! यहां देखें Gujarat की 10 मस्ट विजिट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, जहां आपको कम से कम एक बार जाना ही चाहिए

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 1, 2023, 08:43 PM IST

Tourist destinations to visit in Gujarat: घूमने फिरने के लिए वैसे तो भारत में कई सारी जगहें हैं, लेकिन संस्कार, संस्कृति, स्वाद और धरोहर का बेहद मनमोहक मेल का मन है, तो गुजरात की सैर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। सैर-सपाटे से लेकर स्वाद के चटखारे तक गुजरात की गलियों में आपको सब कुछ मिलेगा। देखें गुजरात में घूमने की बेस्ट जगहें

Image

Best tourist destinations to visit in Gujarat see top 10 places you must visit

Famous tourist destinations to visit in Gujarat: छुट्टियों में परिवार संग कोई बढ़िया सी ट्रिप पर जाने का मन तो गुजरात (Gujarat) में कुछ दिन गुजारना आपके लिए बेशक बहुत ही खास हो सकता है। नृत्य, संगीत, प्रकृति, संस्कार, स्वाद, इतिहास और अनोखे एहसास से लबरेज गुजरात का छप्पा छप्पा आपके दिल को छू जाएगा। वहीं अगर आप अपनी (Gujarat Tourism) बिजी टेंशन भरी जिंदगी से कुछ दिन का समय निकालकर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो भी शहर की चकाचौंद (Tourist Destinations in Gujarat) से दूर गुजरात में कई सारी शांत, शीतल और सौम्य टूरिस्ट लोकेशन्स हैं। यहां देखें गुजरात में विजिट करने के लिए 10 बेस्ट जगहें, जहां आपको जिंदगी (What to do in Gujarat) में कम से कम एक बार तो जाना ही चाहिए -

Must visit places in Gujarat, गुजरात में घूमने की जगहें

कच्छ (Rann Of Kutch)

Kutch

Kutch

आकाश चूमती सफेद धरती की गोद में बैठ सूरज ढलने का नज़ारा देखना बेशक किसी सुंदर सपने से कम नहीं लगता है। अगर आपको भी कुछ सुकून भरे पल गुजारने की इच्छा है, तो गुजरात का कच्छ क्षेत्र और कच्छ का रण कम से कम एक बार जरूर विजिट करें। भारत पाकिस्तान की सीमा पर स्थित कच्छ में आपको गुजराती रहन-सहन, खूबसूरत पारंपरिक नृत्य-संगीत, लजीज ट्रेडिशनल खाना और मिट्टी की महक का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

गिर नेशनल पार्क (Wildlife safari in Gujarat)

Gir

Gir

अगर आपको जंगल और जंगली जानवरों को करीब से देखने तथा प्रकृति की सुंदरता में रमने की ख्वाहिश है। तो गुजरात के फेमस गिर नेशनल पार्क की सैर आपको करनी ही करनी चाहिए। गिर राष्ट्रिय उद्दान को सासन गिर के नाम से भी जाना जाता है, जो अफ्रिका के बाद दुनिया भर में एशियाई शेरों का एकमात्र घर है। अप्रेल-मई के महीने गिर घूमने के लिए बेस्ट माने जाते हैं, यहां आपको पहाड़, पठार, नदी का मनमोहक रूप भी देखने को मिलेगा। गिर में शेरों के अलावा मगरमच्छ, अजगर, लकड़बग्घा, चिंकारा, चील आदि भी स्पॉट किए जाते हैं।

सोमनाथ मंदिर (Famous Temples in Gujarat)

Somnath

Somnath

गुजरात के छोर पर बसा सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जो हिंदू तीर्थस्थल के रूप में गहरी मान्याता रखता है, सोमनाथ एक ऐसा शहर है जिसका भारत के इतिहास और पौराणिक कथाओं से बहुत ही गहरा जुड़ाव है। सोमनाथ में आपको चंद्रमा के स्वामी के मंदिर के अलावा मंत्रमुग्ध करने वाले समुद्री तट, म्युजियम, स्वादिष्ट व्यंजन आदि देखने खाने को मिल सकते हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)

Statue of Unity

Statue of Unity

विश्व भर में भारत का नाम ऊंचा करने वाली श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की ये भव्य प्रतिमा भारत के गौरव शाली इतिहास का उदाहरण है। 790 फीट की ऊंचाई वाली इस प्रतिमा को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। घूमने के लिए गुजरात के इस हिस्से और सरदार सरोवर डैम को देखने आना चाहिए। यहां आपको और परिवार वालों को बहुत सी नई नई चीज़े देखने करने को मिलेगी।

पोरबंदर (Gujarat Tourism)

Porbandar

Porbandar

महात्मा गांधी की जन्मस्थली के रूप में मशहूर गुजरात का पोरबंदर, घूमने के लिए बहुत ही प्यारी सी जगह है। मंदिर, समुद्र तट, बांध, जलाशय, वन्यजीव जैसी चीज़ो को करीब से देख नया अनुभव लेने का मन है, तो पोरबंदर की सैर जरूर करें।

अहमदाबाद (Places to see in Ahemdabad)

Ahemdabad

Ahemdabad

भारत के सातवें सबसे बड़े महानगर के रूप में प्रचलित गुजरात के केंद्र और साबरमति नदी के किनारे बसा अहमदाबाद शहर घूमने के लिए बढ़िया जगह है। अहमदाबाद में आप प्राचीन मंदिर, शानदार मस्जिद, आकर्षक म्यूजियम, शांत झील, पवित्र नदी का आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ अहमदाबाद में आपको शॉपिंग और मजेदार नाइट लाइफ भी देखने को मिल सकती है।

द्वारका (Dwarka, Gujarat)

Dwarka

Dwarka

गुजरात का द्वारका शहर प्रभु श्री कृष्ण और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध स्थल है। धार्मिक महत्व रखने वाली द्वारका नगरी, चार धाम में से एक धाम भी है। हजारो तीर्थयात्री यहां साल भर आते हैं, और श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होते हैं। द्वारका का द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मणी मंदिर, सोमनाथ मंदिर, गोमती घाट प्रमुख आकर्षण स्थल हैं।

जूनागढ़ (Must visit Places of Gujarat)

Junagarh

Junagarh

इतिहास के पन्नो से गायब होता जा रहा, गुजरात का जूनागढ़ शहर, गिरनार पर्वत की तलहटी पर स्थित बहुत ही प्यारा शहर है। अपने इतिहास, अद्भुत वास्तुकला, धार्मिक स्थलों के लिए जूनागढ़ का जिक्र किया जाता है। जूनागढ़ के सम्राट अशोक के काल से होने की बातें अक्सर सामने आती हैं। यहां आपको बौद्ध स्मारक, हिंदू मंदिर, विस्तृत हवेलियां आदि देखने को मिलेंगी जो सालों साल पुरानी हैं।

सापुतारा (Hill stations in Gujarat)

Saputara

Saputara

गुजरात के दक्षिण छोर पर स्थित राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा समुद्र सतह से करीब 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सह्याद्री पर्वतमाला से घिरा ये हिल स्टेशन बेशक आपको अपनी प्राकृतिक सुंदरता के जाल में फंसा लेगा। गुजरात का ये हिल स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित है, जहां आपको शांत और सौम्य वातावरण का मज़ा मिलेगा।

गिरनार (Tourist places in Gujarat in hindi)

Girnar

Girnar

गुजरात का गिरनार, राज्य के महत्वपूर्ण तीर्थस्थल की लिस्ट में शामिल है। जूनागढ़ जिले में स्थित ये एक पहाड़ी रेंज है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण बहुत मशहूर है। 3672 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये प्राचीन पहाड़ी, रोमांच और अद्भुत नज़ारों के लिए बेस्ट है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article