यात्रा

भारत के इस मिनी थाईलैंड में अटक जाएगा आपका दिल, स्वर्ग से भी सुंदर हैं नजारें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 8, 2024, 12:02 PM IST

Mini Thailand Of India: अगर आप थाइलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं बजट बाधा बन रहा है तो आप भारत के मिनी थाइलैंड की ट्रीप प्लान कर सकते हैं। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत है। यह जगह बिल्कुल थाईलैंड जैसा है। घने जंगल के बीच आप ट्रैकिंग से लेकर कैंपिंग, हाइकिंग, फिशिंग, बर्ड वाचिंग कर सकते हैं।

Image

Himachal Pradesh Jibhi Called Mini Thailand Of India

Mini Thailand Of India: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती से तो आप वाकिफ होंगे। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य यहां आने वाले का मन मोह लेता है। वैकेशन डेज में हिमाचल में घूमने के लिए कई जगह हैं जिनमें से एक है जिभी। यहां पर बसा है मिनी थाईलैंड। जीभी एक ऐसी जगह है, जहां के नजारे देखकर तो आप असली थाईलैंड को भी भूल जाएंगे। यहां की खासियत है दो चट्टानों से गुजरती हुई एक नदी। यह नदी यहां का टूरिस्‍ट डेस्‍टिनेशन है। ये दो बड़ी चट्टानें या कहा जाए शिलाखंड ही यहां के आकर्षण का केंद्र हैं।

वॉटरफॉल पर अटक जाएगा दिल

जीभी में एक वॉटरफॉल भी है, जिसे देखकर आपका दिल जरूर अटक जाएगा। हालांकि, बहुत कम लोगों ने इसे देख है। यह झरना घने जंगलों के बीच है। यहां से गिरता पानी का नजारा और इसकी मधुर आवाज मन को सुकून पहुंचाती है। नेचर को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो एक बार तो यहां आना बनता है। बाकी यहां आसपास के नजारे थाईलैंड की याद दिलाने के लिए काफी हैं।

प्‍लान कर सकते हैं फैमिली ट्रिप

बता दें कि जीभी कल्‍लू की बंजार घाटी में स्थित है। यहां से 12 किमी की दूरी पर है जालोरी पास। यह जगह समुद्र तल से 10282 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बता दें कि यह एक खूबसूरत ट्रैकिंग पास है, जो चमकदार फूलों और चारों ओर बर्फ से घिरा हुआ है। जीभी देवदार के पेड़ों और प्राचीन मंदिरों के लिए भी खास मशहूर है। यह एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने फैमिली, फ्रेंड या पार्टनर के साथ ट्रिप प्‍लान कर सकते हैं।

जीभी में क्‍या कर सकते हैं

जीभी भले ही छोटी जगह है, लेकिन यहां आकर आप काफी एन्‍जॉय कर सकते हैं। यहां आने पर आप कैम्पिंग, हाइकिंग, फिशिंग, बर्ड वाचिंग का मजा ले ना ना भूलें। यहीं नहीं, यहां कई कैफे और रेस्तरां भी हैं, जहां आप खाने का बेहतरीन स्वाद ले सकते हैं।

कैसे पहुंचे जीभी?

फ्लाइट: जीभी का नजदीकी हवाई अड्डा कुल्लू के पास भुंतर हवाई अड्डा है। यह जीभी से 60 किमी की दूरी पर है। यहां से डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए आप कार रेंट पर ले सकते हैं।

ट्रेन से: जीभी का नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमला में है। यह जीभी से लगभग 150 किमी दूर है। यहां से किराए की कार आसानी से मिल जाती है जो आपको जिभी तक ले जाएगी।

सड़क मार्ग से: दिल्ली से ऑट तक के लिए जिभी नियमित अंतराल पर बसें उपलब्ध हैं। जो आपको ऑट तक छोड़ देंगी। यहां से जीभी के लिए आप बस ले सकते हैं।

End of Article