Romantic Places Near Delhi-NCR: वैलेंटाइन डे का नाम सामने आते ही दिल चाहता है कि रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लिया जाए और पार्टनर के साथ कहीं ऐसी जगह घूमा जाए, जहां समय धीमा लगे, बातें लंबी हों और यादें हमेशा के लिए साथ चलें। यदि आप दिल्ली-NCR में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि रोमांटिक ट्रिप के लिए अब आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि देश की राजधानी के आसपास ही ऐसी कई जगहें हैं, जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। ये ट्रिप आप कम बजट और कम समय में पूरी कर सकते हैं।
नीमराना, राजस्थान
दिल्ली से करीब 120 किलोमीटर दूर राजस्थान के बहरोड़ जिले में मौजूद नीमराना फोर्ट पैलेस वैलेंटाइन वीक के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन है। अरावली की पहाड़ियों पर बना ऐतिहासिक और खूबसूरत किला अब एक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है। यहां किले की बालकनी से सूर्यास्त का नजारा देखना किसी फिल्मी सीन जैसा दिखाई देता है। अगर आप 1-2 दिन का लग्जरी स्टे प्लान कर रहे हैं, तो नीमराना परफेक्ट प्लेस हो सकता है।
जयपुर, राजस्थान
दिल्ली वालों के लिए जयपुर वैलेंटाइन वीक में हमेशा खास रहा है। यहां खूबसूरत किले, महल और रंगीन गलियों के बीच रोमांस अपने आप पनपता है। जयपुर में आप आमेर किला, हवा महल और नाहरगढ़ किले से शहर का नजारा ले सकते हैं। ये सब जगहें आपकी ट्रिप को यादगार बना देती हैं। वहीं कपल्स को जयपुर का कैफे कल्चर भी काफी पसंद आता है।

जयपुर
आगरा, उत्तर प्रदेश
बात जब प्यार की हो और आगरा का नाम न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। जी हां प्यार की नगरी कहा जाने वाला आगरा शहर ताजमहल के लिए एक पहचान रखता है। दिल्ली और आसपास के इलाकों से आप 1 दिन की ट्रिप में आगरा का ताजमहल, मेहताब बाग और आगरा किला जैसी जगहों को देख सकते हैं। पार्टनर के साथ ताजमहल के सामने खड़े होकर फोटो खिंचाना आपको हमेशा याद रहेगा।

आगरा
ऋषिकेश, उत्तराखंड
यदि आप पार्टनर के साथ कुछ पल सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली से करीब 4-5 घंटे की दूरी पर स्थित ऋषिकेश आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यह सिर्फ आध्यात्मिक नहीं बल्कि कपल्स का भी फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है। गंगा किनारे शाम की आरती, कैफे में बैठकर कॉफी का आनंद सब मिलकर आपके रिश्ते में एक नई ताजगी भर देते हैं।
