यात्रा

Year Beginner 2024: अपनों के संग महाराष्ट्र की इन हसीन जगहों पर करें New Year Party सेलिब्रेट, रिश्तों में आएगी मिठास

Top Places To Celebrate New Year 2024 In Maharashtra: अगर आप भी अपनों के संग शानदार तरीके से न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट चाहते हैं, तो फिर आपको महाराष्ट्र की इन बेहतरीन जगहों को ट्रैवल डेस्टिनेशन जरूर बना लेना चाहिए। महाराष्ट्र की तो कुछ ऐसी जगहें हैं जहां का व्यू घमूने के अलावा फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट है।

Image

Top Places To Celebrate New Year In Maharashtra

Top Places To Celebrate New Year 2024 In Maharashtra: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। नए साल को कैसे, कब और कहां सेलिब्रेट करना है, इसके लिए कई लोग अभी से ही प्लानिंग करना स्टार्ट कर चुके हैं। पुराने साल का आखिरी दिन और नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए बेहद ही खास होता है। इसलिए कई लोग सभी यादों को एक साथ समेटने के लिए अपनों के साथ किसी न किसी बेहतरीन जगह पहुंच जाते हैं। अगर आप भी भारत की किसी हसीन और मनमोहक जगह पर नए साल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो फिर आपको महाराष्ट्र की इन शानदार जगहों पर आंखें बंद करके पहुंच जाना चाहिए। यक़ीनन इन जगहों पर घूमने के बाद आपके लिए पूरा साल यादगार बना रहेगा।

Top Places To Celebrate New Year 2024 In Maharashtra

1) मुंबई

महाराष्ट्र में नए साल का स्वागत करने के लिए सबसे किसी शहर या जगह का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले मुंबई शहर का नाम जरूर लिया जाता है। पूरी दुनिया में माया नगरी के नाम से फेमस मुंबई न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। नए साल के मौके पर मुंबई के कई हिस्सों को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। सड़के, पब, बार और रेस्टोरेंट लाइट्स की रोशनी से जगमगा उठते हैं। मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ इंडिया के पास लाखों को लोग हैप्पी न्यू ईयर बोलने के लिए खड़े रहते हैं। मुंबई के कई पब और बार में रात भर न्यू ईयर की पार्टी चलती रहती है।

2) लोनावाला

महाराष्ट्र में स्थित किसी हसीन और मनमोहक जगह की बात होती है, तो लोनावाला का नाम जरूर लिया जाता है। मुंबई शहर के करीब में होने के चलते यहां भी भारी संख्या में पर्यटक नए साल को स्वागत के लिए खड़े रहते हैं। लोनावाला में मौजूद पब, होटल, बार या रेसॉर्ट में न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां रात भर डीजे पार्टी नाइट भी होती है। यहां आप न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के साथ-साथ झील-झरने और लोनावाला की हसीन पहाड़ियों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

3) पुणे

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ राज्य का एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। इस शहर में स्थित ऐतिहासिक फोर्ट, महल, घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और नजारे पर्यटकों का दिल खुश कर देते हैं। पुणे शहर एक से एक बेहतरीन पार्टी के लिए भी जाना जाता है। यहां पार्टी के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। न्यू ईयर के दिन मुंबई की तरह पुणे से सोता नहीं है। पुणे में आप पानशेत बांध कैम्पिंग न्यू ईयर इव 2024 और डायमंड पार्क-न्यू ईयर कॉकटेल बैश-2 में शामिल हो सकते हैं।

4) नासिक

नासिक महाराष्ट्र का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक शहर है। वैसे तो हर 12 साल बाद इस शहर में कुंभ मेला आयोजित होता है, लेकिन यह शहर न्यू ईयर पार्टी के लिए भी तैयार रहता है। गोदावरी नदी के तट पर मजूद नासिक में क्रिसमस डे या नए साल के मौके पर देश के हर कोने से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित पब, होटल या बार में रात भर न्यू ईयर की पार्टी होती रहती है।

5) अलीबाग

अलीबाग महाराष्ट्र की उन जगहों में शामिल है, जहां भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक क्रिसमस डे और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तट के किनारे होने चलते यहां अन्य दिनों में भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। अलीबाग में आप दोस्त या पार्टनर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं। इस शहर में मौजूद पब, होटल या बार में रात भर न्यू ईयर की पार्टी होती रहती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article