यात्रा

झुलसती गर्मी में कर रहे हैं शादी तो Honeymoon के लिए बेस्ट रहेगी ये जगहें, भारत की हैं सबसे ठंडी डेस्टिनेशन

Best Places For Honeymoon In Summer In Hindi: अगर आपकी शादी भी गर्मियों में हो रही है, तो ये ठंडी जगहें आपके हनीमून को यादगार बना सकती हैं। ठंडी वादियां, शांत माहौल और साथ में आपका हमसफर, इससे बेहतर क्या हो सकता है? तो जा ही बना लें घूमने जाने का प्लान। चलिए जानते हैं इनके जगहों के बारे में...

Image

Best Places For Honeymoon In Summer In India

Best Places For Honeymoon In Summer In Hindi: गर्मियों में शादी का अपना ही मजा होता है, लेकिन इस तपती धूप और चुभती गर्मी के बीच हनीमून प्लान करना थोड़ा सोच-समझकर करना पड़ता है। अगर आप भी नई-नई शादी के बाद कहीं घूमने का सोच रहे हैं और ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां ठंडी हवा हो, सुकून हो और रोमांस का परफेक्ट माहौल मिले, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको बता रहे हैं भारत की कुछ ऐसी ठंडी जगहें जो गर्मियों में हनीमून के लिए एकदम बेस्ट हैं।

धर्मशाला

Dharmshala Image - Istock

Dharmshala Image - Istock

हनीमून पर जाना है और भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और ठंडी जगह की तलाश है, तो धर्मशाला बिल्कुल सही चॉइस है। हिमाचल की वादियों में बसा ये छोटा सा हिल स्टेशन गर्मियों में भी ठंडा रहता है। यहां के हरे-भरे पहाड़, तिब्बती संस्कृति, और भागसूनाग झरने जैसी जगहें कपल्स के बीच बहुत पॉपुलर हैं। मौसम इतना सुहावना होता है कि घूमने-फिरने का मन हर वक्त बना रहता है।

मुन्नार

Munnar  Image - Istock

Munnar Image - Istock

केरल को वैसे तो बैकवॉटर्स के लिए जाना जाता है, लेकिन मुन्नार एक ऐसी जगह है जहाँ आपको गर्मियों में भी ठंडक मिलेगी। चारों ओर चाय के बागान, कोहरे से ढके पहाड़ और शांति से भरा माहौल मुन्नार को एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन बना देता है। यहाँ सुबह की चाय किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती।

थेक्कडी

Thekkady Image - Istock

Thekkady Image - Istock

अगर आपको नेचर के साथ थोड़ा रोमांच भी पसंद है, तो थेक्कडी जरूर जाएं। केरल की इस खूबसूरत जगह का मौसम गर्मियों में भी काफी ठंडा और आरामदायक होता है। यहाँ पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बोटिंग का मजा लें या जंगल सफारी करें, हर पल कुछ नया और यादगार लगता है। हनीमून पर कुछ हटके करना हो तो थेक्कडी एक दमदार चॉइस है।

पेलिंग

Pailing Image - Istock

Pailing Image - Istock

अगर आप भीड़ से दूर, एकदम शांत और ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो पेलिंग आपके लिए है। सिक्किम की ये छोटी सी जगह नेचर लवर्स और न्यूली वेड कपल्स की फेवरेट बनती जा रही है। यहाँ से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियाँ दिखाई देती हैं, जो सुबह के समय बेहद रोमांटिक नज़ारा देती हैं। पेलिंग में वक्त जैसे धीरे-धीरे चलता है और हर पल बेहद खास लगता है।

गंगटोक

Gangtok Image - Istock

Gangtok Image - Istock

अगर आप ऐसी जगह चाहते हैं जहाँ थोड़ी शॉपिंग भी हो, अच्छे कैफे हों और फिर भी पहाड़ों की ठंडक का मजा लिया जा सके, तो गंगटोक परफेक्ट है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मॉल रोड की रौनक के साथ-साथ त्सोमगो झील और मठों का शांति भरा माहौल हनीमून को और भी खास बना देता है। यहां का मौसम गर्मियों में भी बहुत ही कूल और फ्रेश होता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article