यात्रा

IRCTC: एक ट्रिप तीन जादुई जगहें, बिना झंझट के घूमें बैंकॉक समेत ये 2 डेस्टिनेशन

IRCTC Tour package 2025: बजट में थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं? आपके लिए खुशखबरी है आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको फुकेत, क्राबी और बैंकॉक घूमने का मौका मिल रहा है। खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

Bangkok trip cost (photo: canva)

IRCTC Tour Package: थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट को लेकर चिंतित हैं? चिंता को करिए टाया बाय-बाय क्योंकि आईआरसीटीसी ने BEST OF THAILAND EX MUMBAI नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको फुकेत, क्राबी और बैंकॉक घूमने का मौका मिल रहा है। क्राबी के 4 द्वीपों की यात्रा क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद मूंगे की रेत वाले समुद्र तटों के साथ बीच को एक्सप्लोर करना इस पैकेज की खासियत होगी। कोह पोडा, चिकन द्वीप, टुप द्वीप और फ्रानैंग गुफा समुद्र तट जैसे 4 द्वीपों का भ्रमण आप कर सकेंगे।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 3 नवंबर 2025 को मुंबई से फ्लाइट नंबर 6E 1071 द्वारा 03:15 बजे प्रस्थान करना है। फुकेत आगमन: 09:10 बजे होगा। होटल से पिक-अप और होटल स्थानांतरण के बाद रास्ते में दोपहर का भोजन, होटल में चेक-इन करवाया जाएगा। शाम से आपके मनोरम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकैजे में ही शामिल है। थाईलैंड में हवाई अड्डे से एक स्थानीय अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपकी मदद के लिए होगा। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,22,820 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 99,500 रुपए तय किया गया है। 4 से 10 साल तके बच्चों के लिए किराया 93,600 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WMO055 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर 8287931886 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article