यात्रा

दिल्ली में मिलेगा मनाली का मजा, यहां देखें राजधानी की बेस्ट झीलें, हजारों रुपए की होगी बचत

Best Lakes in Delhi : बारिश का मौसम पहाड़ों पर जाने के लिए ज्यादा सेफ नहीं है। इसलिए आज हम आपको दिल्ली में ही मनाली वाली फील दिलाने वाले हैं। जी हां आज हम आपको दिल्ली की बेस्ट झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर आपको एकदम मनाली वाली फील आएगी।

Image

best lakes in delhi

दिल्ली वाले लोग छुट्टियों में अक्सर पहाड़ों और झीलों की ओर रुख करते हैं। लेकिन हर बार मनाली, नैनीताल या कश्मीर जाना संभव नहीं होता। लंबी यात्रा, ज्यादा खर्च और समय की कमी अक्सर प्लान बिगाड़ देती है। वहीं आजकल बारिश के कारण भी पहाड़ों पर जना सेफ नहीं है। यदि आप दिल्ली या आसपास रहते हैं और झीलों का नजारे लेना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली में ही कुछ खूबसूरत झीलें देखने को मिल सकती हैं। यहां घूमकर न सिर्फ आपके हजारों रुपए बचा सकते हैं, बल्कि आपको नजारे भी शानदार मिलते हैं।

संजय लेक (Sanjay Lake)

दिल्ली के पूर्वी भाग में बनी संजय लेक एक आर्टिफिशियल झील है। चारों तरफ हरे-भरे पेड़ों से घिरी ये झील काफी शांत वातावरण के साथ दिल्ली का शानदार टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आपको बच्चों के लिए पार्क और ओपन एरिया मिल जाता है। यह फैमिली पिकनिक के लिए परफेक्ट स्पॉट है।

भलस्वा झील (Bhalswa Lake)

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मौजूद भलस्वा झील एक नेचुरल झील है। यह झील यमुना नदी के घुमाव से बनी है। बोटिंग और पिकनिक के लिए इसके आसपास की जगह को खास तैयार किया गया है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए भी ये झील काफी खास है, क्योंकि सर्दियों में यहां कई तरह के प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं।

पुराने किले वाली झील

दिल्ली का ऐतिहासिक स्मारक पुराना किला पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। इस किले से लगी हुई झील भी पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। यहां वीकेंड पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस झील में आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। ये झील सुबह 7 बजे से शाम तक खुली रहती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article