Uttar Pradesh Hill Stations: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में घूमने (Travel) के कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Best Travel Options in Uttar Pradesh) मौजूद हैं। यहां आपको हिल स्टेशंस (Hill Stations in Uttar Pradesh) भी देखने को मिलेंगे। ये सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन ये सच है कि यूपी में एक से बढ़कर एक हिल स्टेशंस (Uttar Pradesh Best Hill Stations) हैं। यूपी के ये सभी हिल स्टेशंस काफी सुंदर हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के ऐसी ही कुछ सुंदर हिल स्टेशंस (Beautiful Hill Stations in Uttar Pradesh) के बारे में आपको बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। इन हिल स्टेशंस में आपको खासतौर से वीकेंड (Weekend Best Hill Stations) और हॉलिडे पर जरूर जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के हिल स्टेशंस (Hill Stations in Uttar Pradesh)
गोखर हिल (Gokhar Hills)
यूपी में आप घूमने के लिए गोखर हिल स्टेशन आ सकते हैं। वीकेंड और हॉलिडे पर आप यहां पिकनिक के लिए आ सकते हैं। चित्रकूट से गोखर हिल तक पहुंचने में गाड़ी से करीब 3 घंटे का समय लगता है। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग कर सकते हैं। आप यहां साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं।
मणि पर्वत और सुग्रीव पर्वत (Mani Parbat and Sugriv Parbat)
भगवान राम की नगरी अयोध्या के पास स्थित मणि पर्वत और सुग्रीव पर्वत घूमने के बेस्ट हिल स्टेशन हैं। यहां आकर आप फोटोग्राफी के साथ प्रकृति को बेहद करीब से देख सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड और हॉलिडे में आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। दूसरे राज्यों से भी टूरिस्ट इन पर्वतों को देखने के लिए आते हैं। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।
गोवर्धन पर्वत (Govardhan Hill)
यूपी में आप घूमने के लिए गोवर्धन पर्वत का भी प्लान कर सकते हैं। इस पर्वत को गिरिराज के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पर्वत वृंदावन से महज 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देशभर से श्रद्धालु यहां इस पर्वत को देखने के लिए आते हैं। यहां घूमने की खास जगहों में मुखारविंद, मानसी गंगा, और दान घरी है।

Govardhan Hill
चित्रकूट (Chitrakoot)
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट बढ़िया हिल स्टेशंस में से एक है। यहां से नजारे बेहद शानदार दिखते हैं। वीकेंड में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता ने अपना वनवास चित्रकूट के जंगलों में बिताया था।
