यात्रा

विदेश घूमना अब महंगा नहीं, बजट में फिट हैं ये शानदार देश

Budget International Travel: विदेश घूमने का सोच रहे हैं लेकिन मन में ये ख्याल है कि विदेश घूमना बहुत महंगा है तो जरा ठहरिए! इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डिटेल में बताएंगे कि कैसे आप कम बजट के अंदर भी इंटरनेशनल ट्रिप का मजा ले सकते हैं। बिना जेब ढीली किए विदेश कैसे जाएं इसे यहां डिटेल में समझाया गया है।

Affordable international destinations

बजट में फिट हैं ये शानदार देश

Budget International Travel: अगर आप ये सोचते हैं कि विदेश घूमना बहुत महंगा है, तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। कम बजट में अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन कंफ्यूज हैं तो अब आपकी सारी कंफ्यूजन दूर होने वाली है। कम बजट में यात्रा के लिए थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग और सही डेस्टिनेशन का चुनाव करना अनिवार्य होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि बिना जेब ढीली किए पासपोर्ट पर नए स्टैम्प जोड़ सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां आप कम बजट में ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

श्रीलंका: समुद्र तटों और मंदिरों की धरती के नाम से मशहूर श्रीलंका की यात्रा को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। बजट ट्रैवलर्स के लिए श्रीलंका बढ़िया विकल्प है जहां सुंदर बीच, हरे-भरे जंगल और प्राचीन मंदिरों के दर्शन आप कर सकते हैं। 40 से 50 हजार के अनुमानित खर्चे पर आप शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं। श्रीलंका के बीच आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे इसके अलावा अगर आप अध्यात्मिकता वाली ट्रिप करने के इच्छुक हैं तो यहां रामायण से जुड़ी तमाम जगहे हैं जिनके आप दीदार कर सकते हैं।

वियतनाम: इतिहास और नेचर का अनूठा संगम देखने के लिए आप वियतनाम ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हनोई, हा लॉन्ग बे, हो ची मिन्ह सिटी जैसे शहर हर ट्रैवर्लस की बकेटलिस्ट में होना ही चाहिए। 40 से 50 हजार के अनुमानित खर्चे पर आप शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं। बैकपेपर्स के लिए और सोलो ट्रैवल ट्रिप का प्लान करने वालों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।

भूटान: दुनिया का सबसे खुशहाल देश भूटान कम बजट में एक्सप्लोर करने के लिए शानदार विकल्प है। अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करते हैं तो 40 से 45 हजार तक के खर्चे पर शानदार भूटान की ट्रिप की जा सकती है। यहां थिम्फू और पारो जैसे शहर बौद्ध संस्कृति और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा आप आप सुकून भरी ट्रिप की कल्पना कर रहे हैं तो भी भूटान की यात्रा आपको ना भूल पाने वाला एहसास देगी।

नेपाल: नेचर को करीब से महसूस करने के लिए आप नेपाल ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भारत से कम बजट में नेपाल की यात्रा की जा सकती है। हिमालय का बेस कैंप नेपाल में ही मौजूद है। इसके अलावा आप शानदार नाइटलाइफ भी नेपाल में एन्जॉय कर सकते हैं। स्मार्ट प्लानिंग करते हैं तो 30 हजार तक के खर्चे में आप शानदार ट्रिप कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article