Adventure Tourism in Uttarakhand: हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड लंबे समय से प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। अब केंद्र सरकार के हालिया बजट ऐलान ने पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा देने का संकेत दिया है। खासतौर पर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाने का प्लान है। जो आने वाले समय में उत्तराखंड को एडवेंचर लवर्स का बड़ा केंद्र बना सकती हैं। सरकार ने टूरिज्म को आर्थिक विकास का मजबूत इंजन बनाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। इस बजट में मेडिकल टूरिज्म, विरासत का संरक्षण और रिमोट एरिया की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
एडवेंचर टूरिज्म पर खास फोकस
सरकार ने बजट में ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और कैंपिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत राज्य में नए एडवेंचर रूट्स तैयार किए जाएंगे और मौजूदा स्थानों पर सुरक्षा मानकों को पहले से और भी बेहतर बनाया जाएगा। इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

एडवेंचर टूरिज्म
बेहतर होगी इकोनॉमी
उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म बढ़ने से होटल, होमस्टे, गाइड, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय उत्पादों को सीधा लाभ मिलेगा। टूरिज्म के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह आय का स्थायी स्रोत बन सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों की मानें तो यदि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से हुआ तो उत्तराखंड का टूरिज्म उद्योग आने वाले वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बन सकता है।

इको-फ्रेंडली टूरिज्म
इको-फ्रेंडली टूरिज्म पर जोर
पर्यटन को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण का बैलेंस बनाए रखने पर भी सरकार ने जोर दिया है। बजट में इको-फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा देने और प्रकृति के संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल पर्यटन नीति अपनाने की बात कही गई है। पर्यटन तो हो लेकिन प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पर्यटन गतिविधियों को और भी टिकाऊ बनाया जा सकेगा।
यात्रियों के लिए क्या है खास?
उत्तराखंड में पर्यटन की नई योजनाएं लागू होने से टूरिस्ट्स को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित एक्टिविटीज और टूरिज्म के नए और बेहतर विकल्प मिलेंगे। वहीं खासकर जो युवा एडवेंचर पसंद करते हैं, उनके लिए उत्तराखंड पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बनने जा रहा है। राज्य के नए ट्रेकिंग रूट्स और एडवेंचर स्पॉट्स उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगे।
