Yes Bank FD Rates: अगर आप बिना ज्यादा जोखिम उठाए अपनी बचत पर निश्चित रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपके लिए एफडी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासकर सीनियर सिटीजन को एफडी में ज्यादा फायदा मिलता है। एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो प्राइवेट सेक्टर के YES Bank की लेटेस्ट एफडी रेट्स को जरूर चेक करना चाहिए। दरअसल, बैंक ने 20 नवंबर को ही अपने ग्राहकों के लिए एफडी के रेट्स अपडेट किए हैं।
नई दरों के तहत सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 8.00 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, यह सबसे ज्यादा ब्याज कुछ खास अवधि की एफडी पर ही उपलब्ध है।
कितनी अवधि की एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज?
YES Bank की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक की ओर से 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू एफडी पर अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है। नई ब्याज दरों के अनुसार, 18 महीने से अधिक और 2 साल तक की अवधि वाली एफडी पर सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
वहीं, सामान्य ग्राहकों को इसी अवधि में 7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा, 18 महीने से ज्यादा लेकिन 3 साल से कम की एफडी भी करवाते हैं तो आपको एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जाएगा। वहीं, 3 साल और इससे अधिक की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर कम हो जाएगी।
फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें (20 नवंबर 2026 से प्रभावी - ₹3 करोड़ से कम जमा पर)
| अवधि (Period) | सामान्य नागरिक (Regular) | वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen) |
| 7 दिन से 14 दिन | 3.25% | 3.75% |
| 15 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
| 46 दिन से 90 दिन | 4.75% | 5.25% |
| 91 दिन से 120 दिन | 5.00% | 5.50% |
| 121 दिन से 180 दिन | 5.00% | 5.50% |
| 181 दिन से 271 दिन | 6.50% | 7.00% |
| 272 दिन से 335 दिन | 6.50% | 7.00% |
| 336 दिन से 12 महीने से कम | 6.50% | 7.00% |
| 12 महीने | 6.75% | 7.25% |
| 12 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम | 7.00% | 7.50% |
| 18 महीने | 7.00% | 7.50% |
| 18 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम | 7.50% | 8.00% |
| 24 महीने से 35 महीने से कम | 7.50% | 8.00% |
| 35 महीने | 7.50% | 8.00% |
| 35 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम | 7.50% | 8.00% |
| 36 महीने से 60 महीने से कम | 7.25% | 7.75% |
| 60 महीने | 6.75% | 7.50% |
| 60 महीने 1 दिन से 120 महीने तक | 6.75% | 7.50% |
1 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न
उदाहरण के लिए मान लें कि आप एक लाख रुपये की एफडी करवाना चाहते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज दर के लिए अगर आप 2 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर सामान्य नागिरकों को 1,16,022 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,17,166 रुपये मिल सकते हैं।
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, एफडी में निवेश करने से पहले ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले अपनी जरूरत के अनुसार एफडी की अवधि चुनें। अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ सकती है तो ऐसी अवधि चुनें, जिसमें समय से पहले पैसा निकालने की स्थिति में नुकसान कम हो। इसके अलावा एफडी पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है। इसलिए निवेश से पहले टैक्स संबंधी नियमों को भी समझें।
