यात्रा

यूपी का अनोखा फूड डेस्टिनेशन, स्नैक लवर्स के लिए स्वर्ग, पापड़ और वेफर की भरमार

Snack Tourism: अगर आप यूपी में रहते हैं या फिर इस राज्य में स्नैक टूरिज्म के तहत घूमने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपके लिए ये जानना जरूरी है कि यहां कुरकुरे, लजीज स्वाद वाले पापड़ सबसे ज्यादा किस जिले में बनते हैं। आज हम आपको जिस जगह के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं वहां पापड़ का स्वाद इतना जबरदस्त है कि आज भी इसका नाम सुनते ही लोगों की थाली में क्रंच की आवाज गूंज जाती है।

Image

यूपी का अनोखा फूड डेस्टिनेशन

Uttar Pradesh Papad Ka Shahar: स्नैक टूरिज्म काफी पॉपुलर हो रहा है जिसके तहत यात्री प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बजाय किसी ऐसे स्थान को चुन रहे हैं जहां स्थानीय स्ट्रीट फूड, स्नैक्स, और क्षेत्रीय स्वादों का मजा लिया जा सके। वैसे तो यूपी के हर जिले की अपनी खास पहचान है। कहीं कपड़े फेमस, कहीं बर्तन, कहीं मिठाई लेकिन कुरकुरे पापड़ों की बात आए तो एक ऐसा नाम है जो छा जाता है लेकिन, इसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि यहां कई सौ सालों से पापड़ का कारोबार चलता आ रहा है।

खूबसूरत शहर हापुड़: हम बात कर रहे हैं हापुड़ की जो यूपी का सबसे छोटा जिला है लेकिन, स्वाद के मामले में इसे बहुत बड़ा माना जाता है। यहां तरह-तरह के पापड़ जैसे- मूंग दाल, उड़द दाल, मैदा, साबूदाना, खमीर बनते हैं। यहां की खास बात ये है कि पापड़ पूरी तरह हैंडमेड होते हैं। घर की महिलाएं खुद बेलती हैं, सूखाती हैं, पैक करती हैं। छतों पर आपको हर तरफ पापड़ ही पापड़ सूखते नजर आ जाएंगे।

पापड़ का शहर: हापुड़ शहर में पापड़ का बड़ा व्यापार है। हापुड़ में छोटे-बड़े मिलाकर काफी फैक्ट्रियां और घरेलू यूनिट्स हैं, इसलिए इसे लोग पापड़ का शहर भी कहते हैं। हापुड़ के पापड़ कितने फेमस हैं ये इससे पता लग जाता है कि देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जब भी आती थीं, पापड़ जरूर ले जाती थीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम योगी आदित्यनाथ भी इनके स्वाद की तारीफ कर चुके हैं।

बेहद पुराना कारोबार: हापुड़ में पापड़ बनाने का काम कोई आज का नहीं है, यहां कई सौ सालों से ये कारोबार चलता आ रहा है। कई परिवार तो पीढ़ियों से यही काम कर रहे हैं। दादा, पिता, बेटे-सबने पापड़ की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

इंटरनेशनल लेवल पर फेमस: मजे की बात ये है कि हापुड़ के पापड़ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश से लेकर दुनिया के कई हिस्सों में भेजे जाते हैं। यानी हापुड़ का कुरकुरापन इंटरनेशनल लेवल पर भी फेमस है। ऐसे में अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो हापुड़ आपके लिए परफेक्ट है। गढ़मुक्तेश्वर (बृजघाट) से लेकर दुधेश्वर नाथ मंदिर तक हापुड़ के आसपास भी घूमने के लिए तमाम जगहे हैं जिन्हें आप ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article