यात्रा

Celebs Approved Travel Places: हर चौथे दिन बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच जाते हैं यहां.. देखें सेलेब्स की पसंदीदा 5 ट्रेवल डेस्टिनेशन्स

Celebs Approved Travel Places: घूमने फिरने के मामले में भी बेशक ही बॉलीवुड सेलेब्स कभी किसी से पीछे नहीं रहते हैं। तो अगर आप भी अपने फेवरेट सेलेब्स जैसे ट्रेवल करना चाहते हैं। तो ये वाली 5 सेलेब्स की पसंदीदा जगहों पर जाना तो बनता ही है। देखें सेलेबिट्री सबसे ज्यादा कहां घूमने जाते हैं।

Image

Top 5 Bollywood Celebs Favorite Travel Destinations

Celebs Approved Travel Places: घूमने फिरने के शौकीन हैं और बॉलीवुड सेलेब्स को भी फॉलो करते हैं। तो आपको पता ही होगा कि बॉलीवुड वालों को ट्रेवलिंग का कितना शौक है, तो अगर आप भी इस घूमने फिरने वाले मौसम में कोई शानदार सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो बी टाउन सेलेब्स की पसंदीदा डेस्टिनेशन्स पर विजिट करना और भी गजब हो सकता है। यहां देखें सेलेबिट्री सबसे ज्यादा कहां घूमने जाते हैं, मस्ट विजिट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स।

5 Bollywood celebs most loved travel destinations

मालदिव्स

हर बॉलीवुड सेलेब की आप थोड़े थोड़े दिनों में शानदार लग्जरी मालदीव्स ट्रिप की फोटोज देख ही लेंगे। तो मालदिव्स, बाली या फिर लक्ष्यद्वीप इन दिनों हर सेलेब का गो टू डेस्टिनेशन बना हुआ है।

लंदन

लंदन भी सेलेब्स को बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। कई सारे बी टाउन सेलेब्स के प्रपोजल भी लंदन में ही हुए हैं। तो छुट्टियां मनाने कई लोग अपने परिवार तो दोस्तों के साथ यहां विजिट करते हैं।

गोवा

देसी सस्ते ट्रिप के लिए सेलेब्स गोवा जाना भी पसंद करते हैं। इंडिया में गोवा के अलावा मुंबई के पास का अलीबाग, लोनावला, खंडाला, लवासा भी काफी पसंद किया जाता है। बीच वेकेशन के लिए सेलेब्स वहां अक्सर विजिट किया करते हैं।

पेरिस

लव सिटी पेरिस भी सेलेब्स की मस्ट विजिट लिस्ट में शामिल रहता है। आपको भी यहां जरूर विजिट करना ही चाहिए, पेरिस के साथ रोम और यूरोप के दूसरे शहर भी जरूर जाएं।

स्विट्जरलैंड

लग्जरी ट्रिप के लिए स्विटरलैंड भी सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर रहता है। खासतौर से करीना कपूर और उनका परिवार तो यहां पर अपना फेमिली टाइम बिताना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं अंबानी परिवार को भी स्विट्जरलैंड काफी ज्यादा पसंद है।

जरूर ही आपको भी परिवार या दोस्तों के साथ इन 5 जगहों पर जिंदगी में एक बार तो जाना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article