यात्रा

Visa Free Countries For Indians: बिना वीजा की झंझट के हो जाएगी शानदार इंटरनेशनल ट्रिप, देख लें भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश

Visa Free Countries For Indians: साल के अंत में किसी इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का मन है, लेकिन वीजा वाले झंझट में नहीं फंसना चाहते हैं। तो आप भारत से इन देशों की सैर कर सकते हैं। जहां आपको वीजा फ्री एंट्री मिल जाएगी, देखें किन देशों में भारतीयों को वीजा की जरुरत नहीं होती है।

Image

Visa Free Countries

Visa Free Countries For Indians: अगर आप भी इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में किसी बढ़िया सी इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन कम खर्च और बिना वीजा की टेंशन वाली जगहों पर जाना चाहते हैं। तो आपके लिए भारत के आस पास वाले ये देश घूमने के हिसाब से बेस्ट हो सकते हैं। जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने के साथ साथ शानदार नाइटलाइफ, लग्जरी, खाने का मजा ले सकते हैं। देखें किन देशों में आपको वीजा फ्री एंट्री मिल जाएगी -

मॉरीशस

भारत से मॉरीशस जाने पर वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है। घूमने फिरने के हिसाब से देश भारतीयों के लिए बुहत ही अच्छा है। आप यहां पर आराम से 4-5 घंटों में पहुंच जाएंगे। आप यहां पर मंदिर, मस्जिद से लेकर बीच, ट्रेक्स आदि हर चीज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का यूनिक खाना भी आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा। मॉरीशस की ट्रिप का खर्च 50 हजार के करीब हो सकता है।

श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारतीयों के लिए श्रीलंका वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देता है, जिसे प्राप्त करना आसान है। यहां की फ्लाइट्स भी सस्ती होती हैं वहीं श्रीलंका में घूमने फिरने के लिए भी काफी सारी अच्छी जगहें हैं।

भूटान

हिमालय की गोद में बसा भूटान अपनी अछूती प्राकृतिक सुंदरता और अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। भारतीयों के लिए भूटान यात्रा करना बेहद आसान है, क्योंकि उन्हें वीजा की आवश्यकता नहीं होती, केवल वैलिड पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड चाहिए होता है। शांति और आध्यात्म की तलाश में निकल रहे हैं, तो आपको भूटान की सैर जरूर करनी चाहिए।

मालदीव्स

सफेद रेत और फिरोजी पानी वाला मालदीव हनीमूनर्स और बीच लवर्स का स्वर्ग माना जाता है। भारतीय पर्यटकों को मालदीव में वीजा-ऑन-अराइवल मिलता है। यहां पर आप आइसोलेटेड बीच, क्रिस्टल क्लियर पानी में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग, लग्ज़री वाटर विलास और रोमांटिक सनसेट क्रूज का मजा मिल सकता है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article