Loksabha Election 2024

मई 2024 में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन इंडियन नेशनल डेवमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) के बीच है। नरेंद्र मोदी को सत्ता दूर रखने एवं पीएम पद पर उन्हें हैट्रिक बनाने से रोकने के लिए विपक्ष के तमाम दल एक साथ आए हैं। बेंगलुरू में गत 18 जुलाई को हुई बैठक में विपक्ष की 18 पार्टियां शामिल हुईं। 'INDIA' का मुकाबला करने के लिए एनडीए ने भी अपना कुनबा बढ़ाया है। एनडीए में छोटे-बड़े फिलहाल 38 दल शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के लिए दोनों तरफ से चुनाव अभियान की रणनीति एवं चुनावी मशीनरी को धार दिया जा रहा है। एनडीए की तरफ से पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हैं तो 'INDIA' ने अपनी ओर से पीएम पद के लिए कोई चेहरा सामने नहीं किया है। फिर भी माना जा रहा है कि चुनाव मोदी बनाम राहुल गांधी होगा। लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते भाजपा चुनाव