देश

Narendra Modi Oath Ceremony Time: 9 जून को शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगें पीएम मोदी, जानिए गेस्ट से लेकर स्थान तक की डिटेल

Narendra Modi Oath Ceremony Time in Hindi: नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें आज एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया।

Image

Narendra Modi Oath Ceremony Time: 9 जून को शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगें पीएम मोदी, जानिए गेस्ट से लेकर स्थान तक की डिटेल

Narendra Modi Oath Ceremony Time: नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। एनडीए की ओर से आज राष्ट्रपति को सांसदों के समर्थन वाले पत्र सौंपे गए, जिसमें कहा गया है कि NDA के सांसदों ने पीएम मोदी को अपना नेता चुना है। इसके बाद आज शाम को पीएम मोदी खुद राष्ट्रपति भवन पहुंचे और सरकार बनाने के दावे को पेश किया।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 9 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई दक्षिण एशियाई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी रविवार को होने वाले हाई-प्रोफाइल समारोह में आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह

पीएम मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ राष्ट्रपति भवन में लेंगे। इसे लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन रविवार को शपथग्रहण समारोह का विवरण तैयार करेगा और तब तक वह मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंप देंगे।

विपक्ष पर बरसे पीएम

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को खत्म करने और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की चुनावी जीत को ‘पराजय की छाया’ के नीचे ढंकने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में ‘महाविजय’ मिली है और राजग देश का सबसे सफल चुनाव पूर्व गठबंधन साबित हुआ है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article