इलेक्शन

वायनाड से राहुल गांधी की जगह कौन? प्रियंका गांधी को लेना है आज फैसला, शाम की मीटिंग में तय होंगे नाम!

wayanad Lok Sabha Seat: सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी वायनाड से हो कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती है। आज प्रियंका गांधी वायनाड को लेकर अपना फैसला कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को बताएगी।

Image

वायनाड से कौन होगा कांग्रेस प्रत्याशी

wayanad Lok Sabha Seat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों से जीते हैं। एक रायबरेली और दूसरा वायनाड। अब ये तो तय लग रहा है कि राहुल गांधी, वायनाड से इस्तीफा देकर, रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि वायनाड से राहुल गांधी की जगह कौन होगा? प्रियंका गांधी या फिर कोई और? सूत्रों की मानें तो इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक मीटिंग होनी है।

वायनाड पर गांधी परिवार लेगा आज फैसला

वायनाड पर राहुल गांधी की जगह कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा इसपर गांधी परिवार आज फैसला लेगा। कांग्रेस के उच्च सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी वायनाड से हो कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती है। आज प्रियंका गांधी वायनाड को लेकर अपना फैसला कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को बताएगी।

प्रियंका के ना कहने पर कौन होगा वायनाड से उम्मीदवार

अगर प्रियंका गांधी ने लड़ने से मना किया तो केरल से किसी लोकल उम्मीदवार पर कांग्रेस दांव लगा सकती है। आज शाम 5 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर इस बाबत बैठक बुलाई गई है।

राहुल गांधी कर चुके हैं इशारा

अभी तक राहुल गांधी की ओर से यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा गया है कि वो रायबरेली से सांसद रहेंगे या वायनाड से, लेकिन उनके बयानों से साफ लग रहा है कि राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे। वायनाड से राहुल गांधी का यह दूसरा कार्यकाल है। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे, जो उनकी परंपरागत सीट थी, वहीं वायनाड से वो जीत गए थे। इस बार जब सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया तो राहुल गांधी यहां से मैदान में उतरे। यह सीट भी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। राहुल गांधी यहां काफी मतों से जीते। ऐसे में विरासत को देखते हुए राहुल गांधी, रायबरेली से सांसद बने रह सकते हैं और वायनाड से इस्तीफा दे सकते है, जहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article