देश

PM Modi Oath Ceremony 2024 Date Time: कब और कहां प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, जानिए हर डिटेल

PM Modi Oath Ceremony 2024 Date Time, Narendra Modi swearing- in Ceremony Kitne Baje se Hai: नरेंद्र मोदी 9 जून यानि कि रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शपथ लेंगे। जानिए शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर डिटेल...

Image

पीएम मोदी रविवार को लेंगे पीएम पद की शपथ

Photo : Twitter

PM Modi Oath Ceremony 2024 Date Time: NDA दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंत्रियों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।

प्रधानमंत्री मोदी कब लेंगे शपथ (When will PM Modi take oath)

नरेंद्र मोदी 9 जून यानि कि रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 9 जून को शाम करीब 7:15 बजे होगा।

कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह (Where will the swearing-in ceremony take place)

नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से तैयारियां जारी है। भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले राष्ट्रपति भवन से एक वीडियो जारी किए हैं, जिसमें रविवार शाम को बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां दिखाई गईं।

शपथ ग्रहण में कितने गेस्ट (How many guests Invited for swearing-in ceremony)

इस समारोह में 8000 से ज़्यादा गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विभिन्न देशों के विदेशी नेताओं ने इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वे रविवार को नई दिल्ली पहुंचने की योजना बना रहे हैं। समारोह के बाद, गणमान्य लोग राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित औपचारिक भोज में शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और अन्य पड़ोसी देशों के नेताओं ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article