Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। साल 2023 में ये पूर्णिमा 6 अप्रैल को पड़ रही है। जिस वजह से हनुमान जयंती भी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। सनातन धर्म के लोगों के लिए ये त्योहार बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोग व्रत रखकर विधि विधान बजरंगबली की अराधना करते हैं। भगवान हनुमान के जन्मोत्सव का ये दिन पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।