अध्यात्म

हनुमान जयंती की पूजा सामग्री लिस्ट, हनुमान जी की पूजा में क्या क्या सामान लगता है, हनुमान जयंती पर क्या सामान चाहिए होगा

Hanuman Jayanti Samagri list (हनुमान जयंती पूजा सामान, आइटम): भारत में हनुमान जयंती का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल ये त्योहार चैत्र पूर्णिमा के दिन पड़ता है। जानिए इस बार हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा करते समय क्या चीजें हैं जरूरी। यहां देखें कि हनुमान जी की पूजा में क्या क्या सामान लगता है।

Image

हनुमान जयंती की पूजा सामग्री लिस्ट

Hanuman Jayanti Puja Samagri List : हनुमान जयंती का पावन पर्व भगवान हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और समर्पण को समर्पित होता है। हनुमान भक्त हनुमान जयंती का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन बजरंगबली की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही प्रिय चीजों का भोग भी लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते है। इस विशेष दिन पर श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करते हैं। चलिए आपको बताते हैं हनुमान जयंती की पूजा में किन चीजों की जरूरत पड़ती है। हनुमान जयंती पर क्या सामान चाहिए होगा - इसके बारे में देखें।

हनुमान जयंती पूजा सामग्री लिस्ट

  • पूजा की चौकी
  • जल कलश
  • बैठने के लिए आसन
  • लाल कपड़ा
  • लाल लंगोट
  • पंचामृत
  • कंकु
  • जनेऊ
  • सिंदूर
  • चमेली का तेल
  • गंगाजल,
  • चांदी/सोने का वर्क
  • अक्षत
  • चंदन
  • गुलाब के फूलों की माला
  • इत्र
  • भुने
  • चने
  • गुड़
  • नारियल
  • केला
  • चूरमा
  • बनारसी पान का बीड़ा
  • दीपक
  • धूप अगरबत्ती
  • शंख
  • घंटी
  • माचिस
  • थाली
  • कपूर
  • सरसो का तेल
  • घी
  • तुलसी पत्र
  • सिंदूर
  • गुड़
  • चना
  • मिठाई
  • हनुमान चालीसा

हनुमान जयंती पूजा विधि

हनुमान जयंती के दिन तन और मन पवित्र होना चाहिए। इसके बाद बजरंगी की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद अपने पूजा घर में या फिर किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी को सबसे पहले जल अर्पित करना चाहिए। पूजा करते समय साफ और शांत स्थान पर बैठें। पूजा की शुरूआत सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की आराधना से करें, इसके बाद हनुमान जी की पूजा प्रारंभ करें। हनुमान जी को पंचामृत और जल से स्नान कराएं। फिर उन्हें साफ वस्त्र अर्पित करें और उनके मस्तक पर तिलक लगाएं। अब दीप और धूप अर्पित करें, साथ ही फूल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। इसके बाद हनुमान जी को भोग लगाएं और उनकी आरती करें। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ करें और उनका आशीर्वाद लें।

हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा के लाभ

मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। दान देने से शनि दोष और ग्रह बाधाओं से मुक्ति मिलती है। भंडारा कराने से भय, रोग और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। रामायण पाठ करने से साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होती है और भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article