अध्यात्म

हनुमान जी के भजन, देखें हनुमान भजन कीर्तन ढोलक वाले लिखित में, हनुमान जी के नए पुराने सुंदर भजन इन हिंदी

Hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi (हनुमान जयंती के भजन): भगवान हनुमान जी हिंदू धर्म में शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक माने जाते हैं। हनुमान जी का नाम लेते ही मन में साहस, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कलयुग में संकट मोचन हनुमान जी की पूजा और अर्चना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इन भजनों से आप भी बजरंगबली को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यहां देखें हनुमान जी के भजन।

Image

हनुमान जी के भजन लिखित में

Hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi (हनुमान जयंती के भजन): भारतीय संस्कृति में भगवान हनुमान जी को केवल एक देवता के रूप में नहीं, बल्कि अटूट शक्ति, सच्ची भक्ति और निस्वार्थ सेवा के आदर्श के रूप में देखा जाता है। उनका जीवन हर व्यक्ति को यह प्रेरणा देता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और विश्वास बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है। हनुमान जी सबसे जल्द प्रसन्न होने वाले देवता है। आप उनका भजन करके उनको प्रसन्न कर सकते है। भजन करना केवल श्रद्धा का ही माध्यम नहीं हैं, बल्कि एक ऐसा आध्यात्मिक सहारा हैं, जो हमारे मन को स्थिर और जीवन को संतुलित बनाने में भी बेहद मदद करता हैं। यहां देखें हनुमान जी के सुपरहिट भजनों का लिरिक्स कलेक्शन लिखित में।

हनुमान जी के भजन लिरिक्स हिंदी

हनुमान जी के भजन लिरिक्स इन हिंदी यहां कुछ भजनों का कलेक्शन हैं जिन्हें आप गाकर हनुमान जी को खुश कर सकते हैं।

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते है भजन लिरिक्स इन हिंदी

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

लक्ष्मण के बचा ले तू प्राण

तुम्हे श्री राम बुलाते है

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

गए पवन सूत लाने संजीवन

अब तक क्यों नही आये

सेनापति सुग्रीव पुकारे

नर बानर घबराये

सब लोग भये सुनसान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

कभी तडपते कभी बिलखते

जीभर के प्रभु रोते

आये लखन तुम

अपनी माँ के हो इकलौते बेटे

यु रुदन करत है महान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

बीत गयी सब रैन

घडी रही ना एक पल भी बाकि

देख देख के राह तुम्हारी

बैरन अंखिया तांकि

कहि उदय ना हो जाये घात

तुम्हे श्री राम बुलाते है

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

रात समय हनुमान संजीवन

ले सेना में आये झूमर लाली

धन्य बजरंगी लक्ष्मण प्राण बचाए

तब जाग उठे बलवान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

लक्ष्मण के बचा ले तू प्राण

तुम्हे श्री राम बुलाते है

आ लौट के आजा हनुमान

तुम्हे श्री राम बुलाते है

मंगल मूर्ति राम दुलारे, आन पड़ा अब तेरे द्वारे भजन लिरिक्स इन हिंदी

मंगल मूर्ति राम दुलारे ,

आन पड़ा अब तेरे द्वारे।

हे बजरंगबली हनुमान,

हे महावीर करो कल्याण,

हे महावीर करो कल्याण।। तीनो लोक तेरा उजियारा,

दुखियों का तूने काज संवारा।

हे जगवंदन केसरी नंदन,

कष्ट हरो हे कृपा निधान,

कष्ट हरो हे कृपा निधान।।

मंगल मूर्ति राम दुलारे,

आन पड़ा अब तेरे द्वारे।

हे बजरंग बली हनुमान,

हे महावीर करो कल्याण,

हे महावीर करो कल्याण ।।

तेरे द्वारे जो भी आया,

खाली नहीं कोई लौटाया।

दुर्गम काज बनावन हारे,

मंगलमय दीजो वरदान।

मंगल मूर्ति राम दुलारे,

आन पड़ा अब तेरे द्वारे।

हे बजरंग बली हनुमान,

हे महावीर करो कल्याण,

हे महावीर करो कल्याण।।

तेरा सुमिरन हनुमत वीरा,

नासे रोग हरे सब पीरा।

राम लखन सीता मन बसिया,

शरण पड़े का कीजै ध्यान।

मंगल मूर्ति राम दुलारे,

आन पड़ा अब तेरे द्वारे,

हे बजरंग बली हनुमान,

हे महावीर करो कल्याण,

हे महावीर करो कल्याण।।

वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है भजन लिरिक्स इन हिंदी

वो तो लाल लंगोटे वाला है

वो तो अंजनी का लाला है

मंगल भवन अमंगल हारी

द्रवु सुदशरथ अजर बिहारी

वो तो लाल लंगोटे वाला है

वो तो अंजनी का लाला है

रघुकुल रित सदा चली आई

प्राण जाये पर वचन ना जाये

वो तो वचन निभाने वाला है

वो तो लाल लंगोटे वाला है

वो तो अंजनी का लाला है

संकट से हनुमान छुडावे

मन क्रम वचन ध्यान जो लावे

वो तो संकट हरने वाला है

वो तो लाल लंगोटे वाला है

वो तो अंजनी का लाला है

भुत पिशाच निकट नही आवे

महावीर जब नाम सुनावे

वो तोभुत भगाने वाला है

वो तो लाल लंगोटे वाला है

वो तो अंजनी का लाला है

विध्यावान गुनी अति चातुर

राम काज करिबे को आतुर

वो तो काज सवारने वाला है

वो तो लाल लंगोटे वाला है

वो तो अंजनी का लाला है

सब सुख लए तुम्हारी शरण

तुम रक्षक काहू को डरना

वो तो दर भगाने वाला है

वो तो लाल लंगोटे वाला है

वो तो अंजनी का लाला है

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन लिरिक्स इन हिंदी

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

कहते है लोग इसे राम का दीवाना,

छम छम...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

पांव में घुंघरु बांध के नाचे,

पांव में घुंघरु बांध के नाचे,

पांव में घुंघरु बांध के नाचे,

राम जी का नाम इसे प्यारा लागे,

राम जी का नाम इसे प्यारा लागे,

राम ने भी देखो इसे खूब पहचाना,

छम छम...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का,

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का,

लगता है पहरा वहाँ वीर हनुमान का,

लगता है पहरा वहाँ वीर हनुमान का,

राम के चरण में है इनका ठिकाना,

छम छम...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

नाच नाच देखो श्री राम को रिझाएं,

नाच नाच देखो श्री राम को रिझाएं,

बनवारी रात दिन नाचता ही जाये,

बनवारी रात दिन नाचता ही जाये,

भक्तों में भक्त बड़ा दुनिया ने माना,

छम छम...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

कहते है लोग इसे राम का दीवाना,

छम छम...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,

अंजनी का लाला रे भक्तो का रखवाला रे भजन लिरिक्स इन हिंदी

जिसने लिया तेरा आसरा

उसके संकट को हर डाला रे

अंजनी का लाला रे

भक्तो का रखवाला रे

जिसने लिया तेरा आसरा

उसके संकट को हर डाला रे

संकट मोचन नाम तिहारा

शंकर के अवतारी

दुष्टों का दिल भय से कांपे

सुन तेरी ललकार

हे दयालु हे कृपालु

तेरी महिमा अपरम्पार

अंजनी का लाला रे

भक्तो का रखवाला रे

सियाराम के सेवक बनकर

किये हो अद्भुत काम

लाँघ समंदर लंका उजाड़ी

लाये सिया पैगाम

संजीवन तुम लाये

गया रावण तुम से हार

अंजनी का लाला रे

भक्तो का रखवाला रे

ना जानू मै सेवा भक्ति

नहीं मुझे कोई ज्ञान

केवल हु मै शरण तुम्हारी

देदो मुझको ज्ञान

चरणों में रहू हर पल

दम निकले तो तेरे द्वार

अंजनी का लाला रे

भक्तो का रखवाला रे

प्रभु ने गले लगाया हनुमान रो रहे हैं भजन लिरिक्स इन हिंदी

प्रभु ने गले लगाया

हनुमान रो रहे हैं

जो देखे भक्त के आंसू

तो भगवान रो रहे हैं

प्रभु ने गले लगाया

हनुमान रो रहे हैं

छोडूँगा ना मैं दामन

लिपटा यूंही रहूँगा

पीड़ा हृदय की अपनी

अब किस्से कहूँगा

जन्मों के मेरे सपने,

अब पूरे हो रहे

जो देखे भक्त के आंसू

तो भगवान रो रहे हैं

प्रभु ने गले लगाया

हनुमान रो रहे हैं

हे राम मेरे स्वामी,

करुणा के तुम हो सागर

अपनी कृपा से प्रभुजी,

तुम भर दो मेरी गागर

अब अपने आंसूओं से

प्रभु को भिगो रहे हैं

जो देखे भक्त के आंसू

तो भगवान रो रहे हैं

प्रभु ने गले लगाया

हनुमान रो रहे हैं

हनुमान ऋण तुम्हारा

जाएगा न उतारा,

हर ओर मैंने देखा

पाया नहीं किनारा

प्रभु भक्ति भावना से

सराबोर हो रहे हैं

जो देखे भक्त के आंसू

तो भगवान रो रहे हैं

प्रभु ने गले लगाया

हनुमान रो रहे हैं

कैसी है मेरी सीता

कपिवर मुझे बताओ

जो हाल तुमने देखा,

कुछ भी नहीं छुपाओ

प्रभु राम और लक्ष्मण

बेचैन हो रहे हैं

जो देखे भक्त के आंसू

तो भगवान रो रहे हैं

प्रभु ने गले लगाया

हनुमान रो रहे हैं

बिन पानी जैसी मछली,

वैसी है जानकी जी

अब प्राण अपने देंगी,

कहती है जानकी जी

लंका में मां के ऊपर

बड़े जुल्म हो रहे हैं

जो देखे भक्त के आंसू

तो भगवान रो रहे हैं

प्रभु ने गले लगाया

हनुमान रो रहे हैं

मेरी सुन लो मारुती नंदन काटो मेरे दुख के बंधन भजन लिरिक्स इन हिंदी

मेरी सुन लो मारुती नंदन

काटो मेरे दुख के बंधन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख भंजन

मेरी सुन लो मारुती नंदन

काटो मेरे दुख के बंधन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख भंजन

मुझ पर भी करुणा करना

मैं आया शरण तिहारी

मैं जोड़े हाथ खड़ा हूं

तेरे दर का बन के भिखारी

तुम सबसे बड़े भंडारी

मैं पानी तुम हो चंदन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख वंदन

मेरी सुन लो मारुती नंदन

काटो मेरे दुख के बंधन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख भंजन

तेरे नाम बड़ा दुनिया में

सब तेरा ही गुण गाए

इस जग के सब नर नारी

चरणों में शीश नवाए

कर भव से पार मुझे भी

हे बाबा संकट मोचन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख भंजन

मेरी सुन लो मारुति नंदन

काटो मेरे दुख के बंधन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख भंजन

मैंने तेरी आस लगाई

बाबा हनुमान गुसाई

जब भीड़ पड़ी भक्तों पे

तूने ही करी सहाई

भीड़ आन करे दुहाई

प्रभु दीजे मोहे दर्शन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख भंजन

मेरी सुन लो मारुति नंदन

काटो मेरे दुख के बंधन

हे महावीर बजरंगी

तुम कहते हैं दुख भंजन

मेरी सुन लो मारुती नंदन

काटो मेरे दुख के बंधन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख वंदन

हे महावीर बजरंगी

तुम्हें कहते हैं दुख भंजन

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article