अध्यात्म

आज हनुमान जी जरूर सुनाएं रामचरितमानस की ये 4 चौपाइयां, प्रसन्न हो जाएंगे बजरंगबली

Ramcharitmanas Chaupai for Hanuman Ji : हनुमान जयंती पर प्रभु को प्रसन्न करने लिए सबसे सरल तरीका रामचरितमानस का पाठ करना है। वहीं, अगर आप पूरी रामचरितमानस का पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ चौपाइयां आपको हनुमान जी को जरूर सुनानी चाहिए। माना जाता है कि इन चौपाइयों को हनुमान जी को सुनाने से वो तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानेते हैं कि वे चौपाइयां कौन सी हैं?

Image

रामचरित मानस की शक्तिशाली चौपाइयां

Ramcharitmanas Chaupai for Hanuman Ji : आज 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती का पावन दिन है। यह दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए सबसे खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान जी को रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को पढ़कर सुनाना चाहिए। इन चौपाइयों का पाठ करने से भगवान हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन के बड़े से बड़े संकट भी दूर कर देते हैं।

रामचरितमानस की चौपाइयां केवल भक्ति के शब्द नहीं हैं, बल्कि ये ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा हैं जो मन को मजबूत करती हैं, डर को खत्म करती हैं और जीवन में सकारात्मकता लाती हैं। खासकर हनुमान जयंती के दिन इनका पाठ कई गुना फल देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं कि आज आपको किन चौपाइयों का पाठ करना चाहिए।

संकट दूर करती है ये चौपाई

चौपाई:

कवन सो काज कठिन जग माहीं।

जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं॥

अर्थ: इस चौपाई में हनुमान जी की अपार शक्ति का वर्णन किया गया है। इसका मतलब है कि इस दुनिया में कोई भी काम ऐसा नहीं है जो उनकी कृपा से पूरा न हो सके। इस चौपाई का पाठ करने से कठिन काम भी आसान होने लगते हैं।

इस चौपाई का जरूर करें पाठ

चौपाई:

मंगल भवन अमंगल हारी।

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥

अर्थ: इस चौपाई में भगवान राम से प्रार्थना की गई है कि वे जीवन के सभी दुख और अमंगल को दूर करें। इसका पाठ घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

इस चौपाई का है अद्भुत प्रभाव

चौपाई:

दीन दयाल बिरिदु संभारी।

हरहु नाथ मम संकट भारी॥

अर्थ: इस चौपाई में भक्त भगवान से विनती करता है कि वे उसके बड़े से बड़े संकट को दूर करें। यह चौपाई मुश्किल समय में बहुत असरदार मानी जाती है।

बरसती है राम जी और हनुमान जी की कृपा

चौपाई:

जा पर कृपा राम की होई।

ता पर कृपा करहिं सब कोई॥

जिनके कपट दम्भ नहिं माया।

तिनके हृदय बसहु रघुराया॥

अर्थ: इस चौपाई का मतलब है कि जिस पर भगवान राम की कृपा होती है, उसे हर जगह सम्मान मिलता है। जिनके मन में छल-कपट नहीं होता, उनके हृदय में भगवान स्वयं निवास करते हैं।

कैसे करें इन चौपाइयों का पाठ

आज हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं। सिंदूर और फूल अर्पित करें और शांत मन से इन चौपाइयों का पाठ करें। आप इन चौपाइयों को 11 या 21 बार पढ़ सकते हैं। पाठ करते समय मन में भगवान राम और हनुमान जी का ध्यान रखें और अपनी मनोकामना जरूर कहें।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article