भूकंप

भूकम्प या भूचाल पृथ्वी की सतह के हिलने को कहते हैं। यह पृथ्वी के स्थलमण्डल (लिथोस्फ़ीयर) में ऊर्जा के अचानक मुक्त हो जाने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों की वजह से होता है। भूकम्प बहुत हिंसात्मक हो सकते हैं और कुछ ही क्षणों में लोगों को गिराकर चोट पहुँचाने से लेकर पूरे नगर को ध्वस्त कर सकने की इसमें क्षमता होती है।

भूकम्प का मापन भूकम्पमापी यन्त्र से किया जाता है, जिसे सीस्मोग्राफ कहा जाता है। एक भूकम्प का आघूर्ण परिमाण मापक्रम पारम्परिक रूप से नापा जाता है