दुनिया

Breaking: चीन में आया भूकंप, 5.1 मापी गई तीव्रता...नेपाल तबाही के बीच बड़ी खबर

Longchang Sichuan Earthquake: चीन में भूकंप की सूचना है। दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत स्थित लॉन्गचांग शहर में शुक्रवार दोपहर 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेपाल में मची तबाही के बीच ये एक बड़ी खबर सामने आई।

Image

Breaking: चीन में आया भूकंप, 5.1 मापी गई तीव्रता...नेपाल तबाही के बीच बड़ी खबर (प्रतिकात्मक फोटो)

China Sichuan Earthquake: दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में शुक्रवार दोपहर भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का यह भूकंप दोपहर 1:13 बजे (बीजिंग समयानुसार) आया। नेपाल में जो तबाही मची हुई है, उसे देखते हुए यह एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि हाल ही में नेपाल में बाढ़ आई और अभी भी वहां स्थिति बहुत खराब, 500 के करीब लोग मर चुके हैं और कई लापता है। नेपाल में तिब्बत सीमा के पास आए भीषण फ्लैश फ्लड ने स्थिति को बहुत खराब कर दिया। चीन पर आरोप है कि उसने पूर्व सूचना नहीं दी, जिससे तिब्बत में बिगड़े हालातों ने नेपाल आते आते भयावह स्थिति उत्पन्न कर दी।

भूकंप का केंद्र और भौगोलिक स्थिति

लोकेशन: भूकंप का केंद्र सिचुआन प्रांत के नीजियांग (Neijiang) शहर द्वारा प्रशासित लॉगचांग शहर (Longchang City) में दर्ज किया गया।

कोऑर्डिनेट्स: CENC के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 29.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.22 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

गहराई (Depth): हलचल जमीन से महज 13 किलोमीटर की गहराई में हुई। गहराई कम होने की वजह से झटके आसपास के इलाकों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए।

चेंगदू-चोंगकिंग इकोनॉमिक कॉरिडोर में स्थित है लॉन्गचांग

लॉन्गचांग, सिचुआन बेसिन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित नीजियांग के केंद्र से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण में पड़ता है। यह शहर चोंगकिंग नगरपालिका की सीमा के करीब है और दो प्रमुख महानगरों- चेंगदू (Chengdu) और चोंगकिंग (Chongqing) के ठीक बीच में स्थित है। यह क्षेत्र चेंगदू-चोंगकिंग शहरी व आर्थिक गलियारे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

नुकसान का विवरण

कम गहराई पर आए इस भूकंप के कारण आसपास के क्षेत्रों में इमारतों के हिलने की खबर है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े संपत्ति नुकसान की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत दल अलर्ट पर हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article