आज की ताजा खबर 04 सितंबर: चीन के Qinghai में 5.1 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र
आज की ताजा खबर 04 सितंबर: चीन के उत्तर-पश्चिमी Qinghai प्रांत के Haixi Prefecture में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। China Earthquake Networks Center (CENC) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.1 मैग्नीट्यूड मापी गई।
आज की ताजा खबर 04 सितंबर: चीन के Qinghai में 5.1 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र
चीन के उत्तर-पश्चिमी Qinghai प्रांत के Haixi Prefecture में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। China Earthquake Networks Center (CENC) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.1 मैग्नीट्यूड मापी गई।
भूकंप शुक्रवार सुबह 1:04 बजे (बीजिंग समय) आया। CENC के अनुसार, भूकंप का केंद्र 37.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.59 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। CENC ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। कम गहराई पर आने वाले भूकंपों के झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए जा सकते हैं।
Krishna Janmashtami 2026: आज देशभर में जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्ण जयंती, श्रीकृष्ण जयंती, यदुकुलाष्टमी और अष्टमी रोहिणी के नामों से भी जाना जाता है। हर साल यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह भगवान कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है।
सतीश धवन स्पेस सेंटर से जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से ईओएस-05 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया। यह सैटेलाइट जीआईसैट-1ए के नाम से भी जाना जाता है। इसका वजन करीब 2,367 किलोग्राम है। लॉन्च 4 सितंबर 2026 को सुबह 2:55 बजे स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से हुआ। यह जीएसएलवी का 19वां उड़ान है। इसे अब तक का सबसे भारी पेलोड माना जा रहा है।
क्या काम करेगा ईओएस-05?
ईओएस-05 भारत का पहला जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से इमेजिंग करने वाला सैटेलाइट है। यह धरती से करीब 36,000 किलोमीटर ऊपर स्थिर रहेगा। भारतीय उपमहाद्वीप का लगातार निरीक्षण करेगा। सामान्य रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कम ऊंचाई पर घूमते हैं। किसी जगह का चित्र कुछ दिनों में एक बार ले पाते हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 48 आतंकवादी मार गिराए
शुक्रवार को मस्तुंग जिले में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ की, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि पिछले 48 से 72 घंटे में पूरे बलूचिस्तान में कम से कम 48 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
चमोली में भालू के हमले में महिला की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने विमला देवी (55) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, विमला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी (42) को प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर गढ़वाल स्थित बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मृतका के पति चंद्रशेखर ने पोखरी में संवाददाताओं को बताया कि उनकी पत्नी विमला तथा एक अन्य महिला लक्ष्मी गांव से कुछ दूरी पर स्थित बोगा जंगल में घास काट रही थीं और इसी दौरान उन पर भालू ने हमला कर दिया।
पोखरी तहसील के तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी ने पोखरी में बताया कि चमोली के जिलाधिकारी के निर्देश पर घायल महिला को बेस अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वह उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने बताया कि इसके बाद घायल महिला को एंबुलेंस से भेजा गया ।
कोलकाता में बड़ा हादसा: राजा नबा कृष्ण स्ट्रीट पर इमारत का एक हिस्सा ढहा, राहत-बचाव अभियान जारी
मणिपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
अधिकारी ने बताया कि शव को सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
आठ दिन में 9 करोड़ 44 लाख की गांजा खेती पर कार्रवाई, तीन बड़ी कार्रवाइयों से हड़कंप
इसलिए शिरपुर तालुका एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शिरपुर तालुका के जामन्या पानी के अतिदुर्गम वन क्षेत्र से लगे भोरखेडा, रोहिणी, खंबाले यहां 90 गुंठा क्षेत्र पर गोपनीय जानकारी के आधार पर शिरपुर तालुका पुलिस और वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी मात्रा में गांजे की खेती होने से ले जाना संभव नहीं होने के कारण संयुक्त टीम ने मौके पर ही रोटावेटर चलाकर सात करोड़ 68 लाख की गांजा खेती को नष्ट कर दिया। पिछले आठ दिनों में तीन बड़ी कार्रवाइयां होने से क्या शिरपुर तालुका सच में गांजे का हब बन रहा है? ऐसा सवाल इस कार्रवाई के दौरान सामने आया है।
जन्माष्टमी से पहले जयपुर के इस्कॉन मंदिर में हादसा टला, प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग
छत्रपति संभाजीनगर: अस्पताल के PICU में आधी रात को लगी भीषण आग!
छत्रपति संभाजीनगर के एशियन अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बाल गहन चिकित्सा इकाई (PICU) में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त PICU में 9 नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी 9 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। डॉक्टरों, पुलिस, एम्बुलेंस चालकों और स्टाफ के बेहतरीन तालमेल से बच्चों को सरकारी अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया।
समय पर की गई इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल सभी 9 नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नज़र बनाए हुए है।
इसरो की सफलतापूर्व लॉन्चिंग पर जितेंद्र सिंह ने दी बधाई
ISRO ने लॉन्च किया ईओएस-05 सैटेलाइट
क्या काम करेगा ईओएस-05?
ईओएस-05 भारत का पहला जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से इमेजिंग करने वाला सैटेलाइट है। यह धरती से करीब 36,000 किलोमीटर ऊपर स्थिर रहेगा। भारतीय उपमहाद्वीप का लगातार निरीक्षण करेगा। सामान्य रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कम ऊंचाई पर घूमते हैं। किसी जगह का चित्र कुछ दिनों में एक बार ले पाते हैं।
