bihar board 12th result 2025

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किया गया था। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बिहार बोर्ड पहले 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी करता है, जबकि कुछ दिन बाद दसवीं का रिजल्ट जारी करता है। बीएसईबी द्वारा एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें results.biharboardonline.com, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर से देखा जा सकेगा। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 12,92,313 छात्र उपस्थित हुए हैं। बता दें, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम पूरा हो चुका है, अब कभी भी बीएसइबी 12वीं रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।