टेक एंड गैजेट्स

YouTube ने सभी के लिए फ्री कर दिया यह प्रीमियम फीचर, दुनियाभर के मोबाइल यूजर्स की मौज

YouTube ने दुनियाभर के करोड़ मोबाइल यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। YouTube ने प्रीमियम वर्जन के एक फीचर को सभी के लिए फ्री कर दिया है। पहले यह केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए था।

Image

YouTube ने पूरी दुनिया में फ्री कर दिया यह प्रीमियम फीचर, अरबों मोबाइल यूजर्स की मौज (फोटो क्रेडिट- iStock)

यदि आप भी YouTube का इस्तेमाल करते हैं और प्रीमियम फीचर्स के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो यह खबर आपके लिए है। YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी अब Picture-in-Picture (PiP) फीचर को ग्लोबली सभी यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। पहले यह सुविधा केवल अमेरिका में सीमित थी, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे पूरी दुनिया में रोलआउट किया जा रहा है।

बिना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के भी मिलेगा PiP

इस अपडेट के बाद अब नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी PiP फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि यह सुविधा केवल “लॉन्गफॉर्म और नॉन-म्यूजिक कंटेंट” के लिए ही उपलब्ध होगी यानी म्यूजिक वीडियो देखने के दौरान यह फीचर मुफ्त यूजर्स के लिए काम नहीं करेगा।

कैसे काम करता है PiP फीचर

PiP फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूजर को बस YouTube ऐप पर कोई वीडियो चलाना होगा और फिर ऐप से बाहर निकलना होगा। इसके बाद वीडियो एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में चलता रहेगा, जिसे स्क्रीन पर कहीं भी मूव और रीसाइज किया जा सकता है। इस छोटे प्लेयर में प्ले/पॉज जैसे बेसिक कंट्रोल्स भी मिलते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो किसी वीडियो का बैकग्राउंड में प्ले होना ही पीआईपी मोड है।

प्रीमियम यूजर्स के लिए कोई बदलाव नहीं

इस अपडेट का असर YouTube Premium यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। प्रीमियम मेंबर्स को पहले की तरह म्यूजिक और नॉन-म्यूजिक दोनों तरह के कंटेंट के लिए PiP सुविधा मिलती रहेगी। वहीं Premium Lite यूजर्स को नॉन-म्यूजिक कंटेंट के लिए यह फीचर मिलता रहेगा।

धीरे-धीरे सभी तक पहुंचेगा फीचर

कंपनी के अनुसार, यह फ्री PiP फीचर फिलहाल रोलआउट होना शुरू हो गया है और आने वाले महीनों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। इस कदम से यूजर्स को मल्टीटास्किंग में काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि अब वे वीडियो देखते हुए अन्य ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article