टेक एंड गैजेट्स

छोटा पैक बड़ा धमाका निकले इस साल लॉन्च हुए ये 3 स्मार्टफोन्स, बाजार में जमकर मचाया तहलका, जानें कीमत

इस साल भारतीय बाजार में हर एक सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इस साल बाजार में आए तीन ऐसे धांसू स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत 10,000 रुपये से काफी कम है।

Airtel New

इस साल भारतीय बाजार में हर एक सेगमेंट में कई सारे तगड़े स्मार्टफोन्स ने दस्तक दिए।(फोटो क्रेडिट-iStock)

2025 का साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। इस साल लगभग हर एक स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इस कड़ी में कंपनियों ने हर एक सेगमेंट के ग्राहकों का बखूबी ध्यान रखा है। वीवो, ओप्पो, सैमसंग, गूगल ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए। सिर्फ फ्लैगशिप सेगमेंट में ही नहीं बल्कि बजट और लो बजट सेगमेंट में भी काफी हलचल पूरे साल रही। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इस साल लॉन्च हुए तीन ऐसे तगड़े स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने बाजार में जमकर तहलका मचाया।

आपके लिए गुड न्यूज यह है कि ये तीनों ही स्मार्टफोन 10,000 रुपये के बजट में आते हैं। इसलिए अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं या फिर सेकंडरी स्मार्टफोन के तौर पर एक सस्ता और दमदार फोन चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इन स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

POCO M7 5G

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो देखने में स्टाइलिश हो और दमदार फीचर्स के साथ आता हो तो आप POCO M7 5G की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको प्राइस सेगमेंट के हिसाब से काफी धांसू फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसमें 6.88 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है। फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जबकि सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में आपको 5160mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। आप फिलहाल इसे Flipkart से ₹8,999 की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M06 5G

यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह Amazon पर फिलहाल ₹9,999 की कीमत में उपलब्ध है।

Moto G06 Power

मोटोरोला का यह बजट स्मार्टफोन 6.88 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जो डुअल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की खास बात इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन की कीमत ₹7,799 रखी गई है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article