टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp का सबसे बड़ा अपडेट, अब बिना नंबर सेव किए देख सकते हैं स्टेटस

WhatsApp में एक ऐसा फीचर आया है जिसकी मदद से आप उनलोगों के भी स्टेटस देख सकेंगे जिनका नंबर आपके फोन में सेव नहीं है। इस फीचर से कुछ लोगों को प्राइवेसी की दिक्कत हो सकती है।

Image

WhatsApp का सबसे बड़ा अपडेट, अब बिना नंबर सेव किए देख सकते हैं स्टेटस/photo-Wabetainfo

Meta के स्वामित्व वाला लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है, जिससे अब यूजर्स को अनसेव्ड (unsaved) नंबरों से भी WhatsApp Status अपडेट दिखाई दे सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर हाल ही में हुई बातचीत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

बीटा यूजर्स के लिए शुरू, जल्द सभी को मिलेगा

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और धीरे-धीरे बाकी यूजर्स तक भी पहुंचाया जा रहा है। WABetaInfo ने इस अपडेट की जानकारी दी है।

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

अब अगर आपने किसी अनजान नंबर से हाल ही में चैट या कॉल की है, तो उस नंबर का स्टेटस अपडेट आपको दिखाई दे सकता है, भले ही अगर वह नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है। स्टेटस सेक्शन में ऐसे नंबर के नाम से पहले (~) टिल्ड साइन दिखाई देगा। यह संकेत देता है कि यह अपडेट किसी “recent interaction” से जुड़ा हुआ है

यूजर्स को मिलेगा जानकारी स्क्रीन

जब यूजर्स को पहली बार किसी अनजान नंबर से स्टेटस दिखेगा, तो WhatsApp एक इंट्रोडक्टरी स्क्रीन भी दिखा सकता है, जिसमें समझाया जाएगा कि ऐसा क्यों हो रहा है।

प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असर

कंपनी ने साफ किया है कि इस नए फीचर के बावजूद यूजर्स की प्राइवेसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आप अभी भी तय कर सकते हैं कि आपका स्टेटस कौन देख सकता है। अगर कोई अनजान नंबर आपका स्टेटस देख पा रहा है, तो इसका मतलब है कि उसने आपका नंबर अपने कॉन्टैक्ट में सेव किया हुआ है।

इंटरैक्शन और सेटिंग्स पर निर्भर करेगा स्टेटस

स्टेटस दिखने या न दिखने का फैसला यूजर्स की प्राइवेसी सेटिंग्स और हाल की बातचीत (चैट/कॉल) पर निर्भर करेगा। दिलचस्प बात यह है कि WhatsApp ने इस फीचर को ऐप के अंदर आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं किया है, बल्कि इसे चुपके सेरोलआउट किया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article