टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आया बड़ा बदलाव, अब बिना नंबर शेयर किए भी कर सकेंगे चैट

WhatsApp ने नया Username फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जिससे अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे। जानें कैसे काम करता है यह नया प्राइवेसी फीचर और कैसे बनाएं अपना यूजरनेम।

Image

WhatsApp में आया बड़ा बदलाव: अब बिना नंबर शेयर किए भी कर सकेंगे चैट

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अब यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। कंपनी ने Instagram की तरह Username फीचर पेश किया है, जिससे प्राइवेसी और भी मजबूत होगी।

यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

इस नए फीचर के तहत यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक यूजरनेम बना सकते हैं। इसके बाद वे अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की बजाय सिर्फ यूजरनेम के जरिए ही चैट कर सकेंगे। इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो अपनी पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

धीरे-धीरे हो रहा है रोलआउट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp इस फीचर को फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए जारी कर रहा है। आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी इस फीचर को फेज्ड मैनर में लॉन्च कर रही है ताकि इसकी परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी को अच्छे से टेस्ट किया जा सके।

कैसे बनाएं अपना यूजरनेम?

अगर आपके अकाउंट में यह फीचर आ गया है, तो आप आसानी से अपना यूज़रनेम सेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको WhatsApp की प्रोफाइल सेटिंग्स में जाना होगा। वहां आपको यूज़रनेम बनाने का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करके सेट किया जा सकता है।

यूजरनेम बनाने के नियम

WhatsApp ने यूजरनेम के लिए कुछ सख्त नियम भी तय किए हैं। यूजरनेम में कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है। इसमें सिर्फ छोटे अक्षर (lowercase), नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यूजरनेम की लंबाई 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होनी चाहिए। साथ ही, यह “www.” से शुरू नहीं हो सकता और ना ही .com या .net जैसे डोमेन एक्सटेंशन पर खत्म हो सकता है। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी बीटा ट्रैकर wabetainfo ने दी है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article