टेक एंड गैजेट्स

आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन तो नहीं शामिल? देखें लिस्ट

WhatsApp not Working on these phone: Meta की ओर से साफ किया गया है कि जो डिवाइस पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चल रहे हैं, उनमें अब WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा। पहले यह अपडेट मई 2025 से लागू होने वाला था, लेकिन कंपनी ने इसे थोड़ा आगे बढ़ा दिया था ताकि यूजर्स के पास नया डिवाइस लेने का समय मिल सके।

Image

WhatsApp

अगर आप भी मैसेजिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 1 जून 2025 से कुछ पुराने iPhone और Android फोनों में WhatsApp काम करना बंद कर देगा। पहले यह अपडेट मई 2025 से लागू होने वाला था, लेकिन कंपनी ने इसे थोड़ा आगे बढ़ा दिया था ताकि यूजर्स के पास नया डिवाइस लेने का समय मिल सके। यहां हम इन डिवाइस की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।

क्यों बंद हो रहा है WhatsApp?

WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta समय-समय पर ऐप को अपडेट करती है और सिक्योरिटी और फीचर्स के लिए न्यूनतम डिवाइस रिक्वायरमेंट बढ़ाती रहती है। इस बार भी ऐसा ही किया गया है। पुराने फोनों में WhatsApp ठीक से काम नहीं कर पाता, इसलिए कंपनी उन्हें सपोर्ट लिस्ट से हटा रही है।

किन डिवाइसेज में बंद होगा WhatsApp?

Meta की ओर से साफ किया गया है कि जो डिवाइस पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चल रहे हैं, उनमें अब WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा। जैसे:

  • Android 5.0 या इससे पुराने वर्जन वाले फोन्स
  • iOS 12 या उससे नीचे के वर्जन वाले iPhones
  • इनमें WhatsApp अब इंस्टॉल नहीं होगा और पहले से इंस्टॉल है तो काम करना बंद कर देगा।

WhatsApp सपोर्ट से बाहर होने वाले iPhones

  • iPhone 5s
  • iPhone 6
  • iPhone 6 Plus
  • iPhone 6s
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone SE (पहली जनरेशन)

WhatsApp सपोर्ट से बाहर होने वाले Android फोन्स

  • Samsung Galaxy S4
  • Samsung Galaxy Note 3
  • Sony Xperia Z1
  • LG G2
  • Huawei Ascend P6
  • Moto G (1st Gen)
  • Motorola Razr HD
  • Moto E (2014)

क्या करें अगर आपका फोन इस लिस्ट में है?

  • अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें (अगर संभव हो)।
  • अगर अपडेट नहीं हो पा रहा है, तो नया फोन खरीदने पर विचार करें।
  • अपने चैट बैकअप को समय रहते Google Drive या iCloud में सेव कर लें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article