टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में चलेगा Username फीचर, Facebook और Instagram जैसा मिलेगा एक्सपीरियंस

दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने फोन में इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है जिससे लोगों को नया एक्सपीरियंस मिल सके।

Image

वॉट्सऐप पर यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो बहुत जल्द इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाला यह ऐप अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लाने जा रहा है। WhatsApp के करोड़ों यूजर्स को बहुत जल्द ऐप पर Facebook और Instagram की तरह Username का फीचर मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इस अपकमिंग फीचर से क्या फायदा होगा और इसे कैसे यूज कर पाएंगे।

दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने फोन में इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है जिससे लोगों को नया एक्सपीरियंस मिल सके।

WABetaInfo ने शेयर की जानकारी

WhatsApp के अपडेट्स और फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की तरफ से अपकमिंग Username फीचर की जानकारी शेयर की गई है। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.25.34.3 में यूजरनेम फीचर को स्पॉट किया गया है। अब वॉट्सऐप यूजर्स को भी अपने मन मुताबिक यूजरनेम क्रिएट करने की सुविधा मिलेगी।

वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अगर आपने मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम में पहले से ही कोई यूजरनेम क्रिएट कर रखा है तो आप वॉट्सऐप यूजरनेम में उसे ही यूज कर सकते हैं। अगर आप पुराने यूजरनेम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए आपको एक वेरिफिकेशन प्रॉसेस से गुजरना पड़ेगा।

वॉट्सऐप करेगा वेरिफिकेशन

यह वेरिफिकेशन Meta Accounts Center के जरिए होगा ताकि यूजर्स की सभी मेटा प्लेटफॉर्म पर एक ही पहचान बनी रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग मोड में है और अभी इसे कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। कंपनी आने वाले कुछ दिनों में इस फीचर को अपकमिंग अपडेट्स के साथ रेगुलर यूजर्स के लिए पेश कर सकती है। WhatsApp का यह Username फीचर सेटिंग में जाकर प्रोफाइल टैब में मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article