WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन लोग अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप समय समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। वॉट्सऐप कुछ फीचर्स को यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लॉन्च करता है तो कई बार यूजर्स की सेफ्टी के लिए फीचर्स पेश किए जाते हैं। इस बीच वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है।
दरअसल कुछ समय पहले ही वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म में Meta AI का फीचर रोल आउट किया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स एआई का इस्तेमाल करके अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। कई बार यूजर्स एआई से अजीबो गरीब सवाल भी पूछते हैं। अगर आप भी मेटा एआई से सवाल करते हैं और आपको लगता है कि कहीं आपके सवाल या फिर पर्सनल चैट लीक न हो जाए तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश कर दिया है। कंपनी ने अब Meta AI के लिए Incognito Mode लेकर आ गया है। यह नया फीचर आपकी प्राइवेसी की टेंशन को पूरी तरह से खत्म करने वाला है। WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड में है और इसे WhatsApp beta for Android 2.25.28.1 में स्पॉट किया गया है।
आटोमैटिकली डिलीट होगी सभी चैट
रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को जल्द ही Incognito Mode मिलने वाला है। इस फीच का इस्तेमाल यूजर्स Meta AI पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीच के आने के बाद अब यूजर्स बेफिक्र होकर आसानी से मेटा एआई के साथ सीक्रेट बात कर सकेंगे। वाबेटाइंफो की तरफ से अपकमिंग फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स को मेटा एआई में चैट के समय New Conversation, Pervious Conversation के साथ अब Incognito Mode का ऑप्शन मिलेगा। आप इस Incognito Mode से जैसे एक्जिट करेंगे वैसे ही आपकी तरफ से की गई चैट पूरी तरह से डिलीट हो जाएगी।
