WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्याजा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल अपने डेली रूटीन लाइफ और प्रोफेशनल वर्क में करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत और उनको नया एक्सपीरियंस देने के लिए वॉट्सऐप समय समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में इस साल अब तक कई सारे नए अपडेट्स देखने को मिले हैं। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो जल्द ही आपको एक नया फीचर मिलने वाला है। वॉट्सऐप का नया फीचर आपको इंस्टाग्राम की याद दिलाएगा।
आपको बता दें कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कई तरह के फीचर्स देता है। जल्द ही प्लेटफॉर्म में एक ऐसा फीचर जुड़ने वाला है जो WhatsApp Status देखने का अंदाज बदल देगा। आप जल्द ही वॉट्सऐप स्टेटस को इंस्टाग्राम की तरह चैट सेक्शन पर ही देख पाएंगे। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
वॉबेटाइंफोन ने शेयर की जानकारी
वॉट्सऐप के फीचर्स और अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वॉबेटाइंफोन की तरफ से अपमकिंग फीचर की जानकारी दी गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp beta for Android 2.26.11.2 अपडेट में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लिए नया इंटरफेस देखने को मिला है। नए इंटरफेस में कंपनी चैट सेक्शन में ही स्टेटस अपडेट को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे यूजर्स को स्टेटस देखने के लिए अलग सेक्शन में नहीं जाना होगा।
मौजूदा समय में वॉट्सऐप यूजर्स को किसी का स्टेटस देखने के लिए बॉटम साइड में दिए गए अपडेट्स टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर्स को उन लोगों की लिस्ट दिखाई जाती है जिन्होंने स्टेटस अपडेट किया होता है। वॉबेटाइंफो की तरफ से अपकमिंग फीचर को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि वॉट्सऐप के टॉप पर ही स्टेटस देखने की सुविधा जल्द मिल सकती है।
जल्द रोलाउट होगा स्टेबल वर्जन
नए अपडेट में यूजर्स सिर्फ स्टेटस देख ही नहीं पाएंगे बल्कि इसी सेक्शन में उनके पास My Status देखने का भी ऑप्शन होगा। आपको बता दें कि फिलहाल अभी यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर रोलआउट किया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए लिए रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं है कि इसकी टेस्टिंग कब तक चलेगी और स्टेबल वर्जन इसका कब तक आएगा।
