टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अनजाने लोगों को मैसेज भेजने पर अब लगेगी स्ट्राइक

इतने बड़े यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप कंपनी नए नए फीचर्स और अपडेट्स भी लाता रहती है। अब वॉट्सऐप ने एक ऐसा कमाल का फीचर पेश किया है जो यूजर्स को स्पैम मैसेज से बचाएगी।

Image

वॉट्सऐप ने पिछले कुछ समय में कई शानदार फीचर्स पेश किए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन लोग अपने फोन में इसका इस्तेमाल करते हैं। अब यह सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप ही नहीं बल्कि प्रोफेशन वर्क के लिए भी इसका सभी जगह इस्तेमाल होने वाला है। चाहे ग्रुप कॉल हो या फिर ऑफिस में ग्रुप मैसेज करना हो अधिकांश जगहों पर इन कामों के लिए वॉट्सऐप इस्तेमाल हो रहा है। इतने बड़े यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप कंपनी नए नए फीचर्स और अपडेट्स भी लाता रहती है। अब वॉट्सऐप ने एक ऐसा कमाल का फीचर पेश किया है जो यूजर्स को स्पैम से बचाएगी।

WhatsApp ने मोबाइल यूजर्स को स्पैम से बचाने के लिए एक शानदार तरीका निकाला है। अब आप किसी ऐसे अननोन व्यक्ति को मैसेज नहीं भेज पाएंगे जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं मौजूद होंगे और जिसने आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं किया होगा। इस नए फीचर से ऐप्लिकेशन में आने वाले Ads या फिर स्पैम मैसेज से मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

वॉट्सऐप का स्ट्राइक मैसेज फीचर

अगर आपको आसान भाषा में समझाएं तो जब आप किसी नए नंबर को मैसेज करेंगे और दूसरी तरफ से आपको रिप्लाई नहीं मिलेगा तो वह मैसेज मासिक लिमिट में गिना जाएगा। मतलब अगर आप किसी से मिलते हैं और उसे बिना रिप्लाई के तीम मैसेज करते हैं तो वह तीन स्ट्राइक जैसे गिने जाएंगे। हालांकि अभी वॉट्सऐप की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इन स्ट्राइक की लिमिट कितनी होगी। बताया जा रहा है कि यह फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है और वॉट्सऐप अलग-अलग स्ट्राइक पर इसकी टेस्टिंग कर रहा है।

स्पैम मैसेज में लेगी लगाम

जानकारी के मुताबिक जब कोई यूजर लिमिट के करीब होगा को यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप उसे एक अलर्ट भेजेगा। अगर यूजर्स इस अलर्ट को नजरअंदाज करते हैं तो मैसेज भेजने पर थोड़े समय के लिए रोक लगाई जा सकती है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद वॉट्सऐप इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है। इस फीचर को लाने का एक मात्र उद्देश्य एक साथ बहुत सारे मैसेज भेजने और लगातार बढ़ रहे स्पैम पर लगाम कसना है। इस फीचर आने के बाद दोस्तों के साथ चैटिंग पर किसी भी तरह से असर नहीं पडे़गा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article