टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp ने रोल आउट कर दिया एक और धमाकेदार फीचर, अब मिलेगा Video Notes का ऑप्शन

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में इंस्टैंट मैसेजिंक के लिए सबसे ज्यादा इसी का इस्तेमाल किया जाता है। वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों ग्राहकों को नया एक्सपीरियंस देने के लिए अब एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है।

Image

वॉट्सऐप में करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp Rolls out New Features: वॉट्सऐप एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है। पूरी दुनिया में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग हर दिन वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लोगों के लिए कितना जरूरी ऐप बन चुका है। अपने करोड़ों ग्राहकों की सहूलियत के लिए वॉट्सऐल लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करता रहता है और साथ ही उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए नए फीचर्स को भी लॉन्च करता रहता है। इस बीच वॉट्सऐप एक और नया फीचर लेकर आ गया है जो कि Video Notes है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

WhatsApp ने अपने लेटेस्ट फीचर को iOS और Android दोनों ही यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। मेटा के इस सबसे बड़े इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स अब वॉइस नोट्स की ही तरह वीडियो नोट्स को भी भेज सकेंगे। वॉट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स को बड़ी सहूलियत देने वाला है।

आपको बता दें कि वॉट्सऐप के नए फीचर का इस्तेमाल करते हुए आप 60 सेकंड का वीडियो नोट्स भेजकर अपने रिलेटिव, फ्रेंड्स समेत दूसरे लोगों को मैसेज भेजकर उन्हें स्पेशल फील करा सकेंगे। फेस्टिव सीजन में आप इस फीचर का इस्तेमाल करके लोगों को वीडियो संदेश भेज सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।

Android यूजर्स इस तरह से भेजें वीडियो नोट्स?

  • Video Notes फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने वॉट्सऐप ऐप्लिकेशन को अपडेट कर लें।
  • अब आप इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को ओपन करें और जिसे वीडियो नोट्स भेजना हो उसकी चैट विंडो में जाएं।
  • अब नेक्स्ट स्टेप में आपको नीचे दिए गए कैमरा वाले आइकन को दबाएं और कुछ देर के लिए होल्ड करें।
  • अब आपका फ्रंट कैमरा ओपन हो जाएगा और वीडियो नोट्स रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगा।
  • अगर आप बैक कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो साइड में बने फ्लिप आइकन पर टैप करें।
  • 60 सेकंड का वीडियो बनने के बाद आप उसे सेंड बटन पर टैप करके नोट्स सेंड कर पाएंगे।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article