टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में गायब होने वाले मैसेज को कर पाएंगे सेव, जल्दी मिलेगी ये खास पावर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 21, 2023, 04:58 PM IST

WhatsApp Keep in Chat Feature: व्हाट्सएप ने एक नए फीचर की घोषणा की है। जिसकी मदद यूजर्स अब चैट में गायब होने वाले संदेशों को भी सेव कर पाएंगे। लेकिन जो ये मैसेज भेजेगा वह ये तय कर पाएगा कि कौन से सेव किए जा सकते हैं।

Image

व्हॉट्सऐप कीप इन चैट फीचर।

WhatsApp Keep in Chat Feature: व्हाट्सएप ने एक नए फीचर की घोषणा की है। जिसकी मदद यूजर्स अब चैट में गायब होने वाले संदेशों को भी सेव कर पाएंगे। लेकिन जो ये मैसेज भेजेगा वह ये तय कर पाएगा कि कौन से सेव किए जा सकते हैं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक नए 'कीप इन चैट' फीचर की घोषणा की है। इसके अलावा, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने iOS के लिए एक नया अपडेट भी शुरू किया है, जिसमें Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम का नए वर्जन चलाने वाले यूजर्स के लिए एक नया स्टिकर मेकर टूल लाया गया है। बता दें कि वॉट्सऐप ने पिछले साल डिसेपियरिंग मैसेज नाम से एक फीचर जारी किया था। इसके तहत सेन्डर या रिसीवर चैट्स को एक तय समय के बाद डिलीट होने के लिए सेट कर सकते हैं।

डिसेपियरिंग चैट के अंदर खास मैसेज को सेव कर पाएंगे

इस फीचर से सेन्डर को एक खास पावर मिलेगी। यदि आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को सामने वाला व्यक्ति सेव करना चाहेगा तो इसके लिए आपको एक नोटिफिकेशंन मिलेगा जिसमें आपको इस परमिशन को वैलिडेट करना होगा। परमिशन देने के बाद वो मैसेज, वॉइसनोट आदि भविष्य के लिए रिसीवर सेव हो जाएगा। इस फीचर को इसलिए लाया गया है ताकि यूजर्स डिसेपियरिंग चैट के अंदर खास मैसेज को सेव कर पाएं।

जल्द मिलेगा ये भी फीचर

जल्द वॉट्सऐप यूजर्स को एक और फीचर मिलेगा जिसका नाम 'चैट लॉक' फीचर है। इसमें यूजर्स इंडिविजुअल चैट्स पर लॉक लगा पाएंगे। यानि आप अगर किस एक चैट को सबसे से छिपाना चाहते हैं या ये नहीं चाहते कि कोई इसे पढ़ें तो ये काम आप नए फीचर के आने के बाद कर पाएंगे। चैट को लॉक करने के लिए आप पासकोड, फिंगरप्रिंट आदि का इस्तेमाल कर पाएंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article