टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp यूजर्स के लिए आया नया फीचर, अब प्रोफाइल से लिंक कर सकेंगे फेसबुक अकाउंट

आपको बता दें कि इससे पहले वॉट्सऐप यूजर्स अपने प्रोफाइल पर सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट को ही लिंक कर सकते थे लेकिन अब लिंकिंग का दायरा बढ़ गया है। वॉट्सऐप के इस फीचर के बाद लोगों का दूसरे यूजर्स के साथ कनेक्ट करना आसान हो जाएगा।

Image

वॉट्सऐप ने पेश किया नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp New Feature Roll Out: वॉट्सऐप एक पॉपलुर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए दुनियाभर में सबसे ज्यादा इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होता है। पूरी दुनिया में करीब 4 बिलियन लोग अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। इतना बड़ा यूजर्स बेस होने की वजह से कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए नए फीचर्स रोल आउट करती रहती है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक यूजफुल फीचर लेकर आ गया है। कंपनी ने अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में सोशल मीडिया लिंकिंग की लिमिट को बढ़ा दिया है।

वॉट्सऐप ने दिया नया फीचर

वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स अब अपने फेसबुक अकाउंट को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के प्रोफाइल पेज पर जोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले वॉट्सऐप यूजर्स अपने प्रोफाइल पर सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट को ही लिंक कर सकते थे लेकिन अब लिंकिंग का दायरा बढ़ गया है। वॉट्सऐप के इस फीचर के बाद लोगों का दूसरे यूजर्स के साथ कनेक्ट करना आसान हो जाएगा और साथ ही आइडेंटिटी को वेरिफाई करना भी पहले से आसान बन जाएगा।

अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी ने फिलहाल अभी इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। मतलब अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। बीटा यूजर्स से फीडबैक मिलने के बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो कंपनी इसे नॉर्मल यूजर्स के लिए भी बहुत जल्द रोल आउट कर देगी।

अकाउंट सेंटर में करना होगा वेरिफाई

आपको बता दें कि अभी तक सिर्फ वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट यूजर्स के पास वेरिफाइड सोशल मीडिया लिंक्स डिस्प्ले करने का ऑप्शन था लेकिन अब नया फीचर रोल आउट होने के बाद रेगुलर यूजर्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को वॉट्सऐप अकाउंट पर डिस्प्ले करा सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक प्रोफाइल लिंक करने के बाद यूजर्स को यह अपने प्रोफाइल पेज पर दिखाई देगा। इसक पर क्लिक करके वे दूसरे अकाउंट को विजट कर सकेंगे। जो यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लिंक करना चाहते हैं उन्हें मेटा के अकाउंट सेंटर में जाकर लिंक को वेरिफाई कर सकेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article