टेक एंड गैजेट्स

iPhone यूजर्स के लिए Whatsapp लाया नया फीचर, फोटो से बना सकेंगे स्टिकर, जानें तरीका

WhatsApp New Feature For iOS: व्हाट्सएप के एडिटिंग टूल के साथ, आप स्टिकर को टेक्स्ट, ड्राइंग और अन्य स्टिकर को कवर करने की क्षमता के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं। यानी अब आप अपनी तस्वीरों को स्टिकर में बदल सकते हैं।

Image

WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature For iOS: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने आईफोन यूजर्स के लिए एक नए फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से आईओएस यूजर्स खुद का स्टिकर बना सकते हैं, एडिट कर सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं। नए फीचर को जारी करते हुए व्हाट्सएप ने कहा कि अब आप अपनी तस्वीरों को स्टिकर में बदल सकते हैं या मौजूदा स्टिकर को एडिट कर सकते हैं। अब इसे आईओएस पर शुरू किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर हुई नए फीचर की घोषणा

व्हाट्सएप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नए फीचर की घोषणा की है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर व्हाट्सएप ने लिखा, "अब आप अपनी तस्वीरों को स्टिकर में बदल सकते हैं या मौजूदा स्टिकर को एडिट कर सकते हैं। अब इसे आईओएस पर शुरू किया जा रहा है।"

व्हाट्सएप के एडिटिंग टूल के साथ, आप स्टिकर को टेक्स्ट, ड्राइंग और अन्य स्टिकर को कवर करने की क्षमता के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं। जब आप कोई कस्टम स्टिकर भेजते हैं, तो यह ऑटोमेटिक रूप से आपके स्टिकर ट्रे में सेव हो जाता है ताकि आप जब चाहें इसका फिर से उपयोग कर सकें।

फोटो को ऐसे बनाए स्टिकर

  • किसी फोटो से स्टिकर बनाने के लिए, सबसे पहले टेक्स्ट बॉक्स के दाईं ओर स्टिकर पर क्लिक करके अपने स्टिकर ट्रे में जाए।
  • वहां से "स्टिकर बनाएं" विकल्प पर क्लिक करें और अपनी गैलरी से एक फोटो चुनें।
  • फिर आप एक कटआउट का चयन करके और उसमें टेक्स्ट, अन्य स्टिकर या फोटो जोड़कर अपने स्टिकर को पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं।
  • स्टिकर बन जाने के बाद आप अपने दोस्तों को स्टिकर सेंड कर सकते हैं।

मेटा वेरिफाइड

बता दें कि व्हाट्सएप कथित तौर पर एक नया 'मेटा वेरिफाइड' मेंबरशिप ऑप्शन पर काम कर रहा है, जो व्यवसायों को वेरिफाइड बैज प्राप्त करने के लिए इसकी मेंबरशिप लेने की अनुमति देगा। यह मेंबरशिप व्हाट्सएप प्रीमियम की पिछली मेंबरशिप की जगह लेगी, जिसमें एक कस्टम बिजनेस लिंक और 10 डिवाइस तक लिंक करने की क्षमता शामिल थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article