टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S24 Series में मिलेगी अब तक की सबसे दमदार डिस्प्ले, लॉन्च से पहले जानें सभी फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Series: गैलेक्सी S24 लाइनअप को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। ये भी दावा है कि गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24+ को Exynos 2400 चिप से लैस किया जा सकता है।

Image

Image: Twitter/Evan Blass

Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज भारत सहित दुनियाभर में 17 जनवरी को लॉन्च हो रही है। कंपनी अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में इस सीरीज की घोषणा करेगी। सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को पेश किया जाएगा। नई सीरीज के साथ कंपनी AI फीचर्स को भी लैस करने वाली है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैलेक्सी एस24 सीरीज को अब तक की सबसे एडवांस डिस्प्ले से लैस किया जाएगा।

गैलेक्सी S24 सीरीज में मिलेगी एडवांस दमदार डिस्प्ले

एक्स पर टिपस्टर आइस यूनिवर्स (@यूनिवर्सआइस) ने गैलेक्सी S24 सीरीज की डिस्प्ले को लेकर दावा किया है। टिपस्टर की पोस्ट के अनुसार, गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के लिए टच स्क्रीन रिस्पॉन्स को पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक स्मूथ बनाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा S पेन के साथ देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy S24 Series: स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी S24 लाइनअप को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24+ को Exynos 2400 चिप से लैस किया जा सकता है। गैलेक्सी S24 8GB रैम के साथ आ सकता है, जबकि टॉप-एंड मॉडल 12GB तक रैम से लैस होगा। सीरीज को जेनेरिक एआई फीचर्स से भी लैस किया जाएगा। गैलेक्सी S24 सीरीज गैलेक्सी AI वाला पहला सैमसंग डिवाइस हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 Series: कैमरा सेटअप

बता दें कि लॉन्च से पहले ही गैलेक्सी S24 सीरीज के अधिकांश स्पेसिफिकेशन पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। फोन को एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 6.1 के साथ पैश किया जाएगा। डिवाइस में एमोलेड LTPO डिस्प्ले मिलेगा। वहीं गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 200 को मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप, जबकि गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24+ को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट से लैस किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article