टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर Truecaller की जल्दी होगी एंट्री, यूजर्स को स्पैम कॉल से मिलेगी राहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 9, 2023, 04:00 PM IST

Whatsapp : व्हाट्सएप दुनियाभर में उपयोग किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। हालांकि, धीरे-धीरे ये ऐप लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आसान तरीका बनता जा रहा है।

Image

व्हॉट्सएप

Photo : BCCL

Whatsapp Scam: व्हाट्सएप दुनियाभर में उपयोग किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। हालांकि, धीरे-धीरे ये ऐप लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आसान तरीका बनता जा रहा है। ऑनलाइन घोटालों से निपटने के लिए व्हाट्सएप पर नए अपडेटेड फीचर आते रहते हैं। ऐसे में कंपनी ने WhatsApp पर अपनी कॉलर पहचान सेवा लाने के लिए Truecaller के साथ साझेदारी की है । रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्विस यूजर्स को स्पैम कॉल्स को स्पॉट करने में मदद करेगी।

मंथली मिल रहे 17 स्पैम कॉल

Truecaller की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत जैसे देशों में टेलीमार्केटिंग और स्कैमिंग कॉल बढ़ रही हैं, जहां यूजर्स को औसतन प्रति माह लगभग 17 स्पैम कॉल मिलते हैं। फरवरी में भारत के दूरसंचार नियामक ने Jio और Airtel को एआई फिल्टर का उपयोग करके अपने नेटवर्क पर टेलीमार्केटिंग कॉल को ब्लॉक करने की पहल को शुरू करने का निर्देश दिया था। Truecaller के मुताबिक वह इस तरह के समाधान को लागू करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ चर्चा कर रहा है।

दुनियाभर में 350 मिलियन यूजर्स

Truecaller के लिए, भारत 250 मिलियन यूजर्स के साथ इसका सबसे बड़ा बाजार है। इसके वैश्विक स्तर पर 350 मिलियन यूजर्स हैं। वहीं व्हाट्सएप भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। कंपनी का कहना है कि यह स्पैम डिटेक्शन तकनीक से ब्लॉक करने और रिपोर्ट करने का फीचर मिलता है।

स्पैम के बढ़ रहे मामले

हाल ही में, एक नया व्हाट्सएप घोटाला ऑनलाइन सामने आया है जिसमें व्हाट्सएप यूजर्स को इथियोपिया (+251), मलेशिया (+60), इंडोनेशिया (+62), केन्या (+254), वियतनाम (84) जैसे विभिन्न देशों से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अंतरराष्ट्रीय नंबर एजेंसियों द्वारा देश में स्कैमर्स को बेचे जाते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article