टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में बंद किए 97 लाख से ज्यादा अकाउंट, कहीं आप तो नहीं शामिल?

WhatsApp bans: व्हाट्सएप ने कहा, “फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपनी सर्विस की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक अकाउंट्स बंद कर दिए। इनमें से 14 लाख से अधिक अकाउंट को प्लेटफार्म ने किसी भी यूजर्स की रिपोर्ट से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए बंद कर दिया था।”

Image

WhatsApp bans

Photo : Times Now Digital

WhatsApp bans: व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसने फरवरी 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक अकाउंट्स पर रोक लगाई। मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने बताया कि इनमें से 14 लाख अकाउंट को किसी भी यूजर्स के शिकायत करने से पहले ही एक्टिव रूप से बंद कर दिया गया। इससे पहले जनवरी महीने में व्हाट्सएप ने भारत में 99 लाख से अधिक अकाउंट को बंद किया था।

मासिक सिक्योरिटी रिपोर्ट में किया खुलासा

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी मासिक सिक्योरिटी रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी। व्हाट्सएप ने कहा, “फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपनी सर्विस की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक अकाउंट्स बंद कर दिए। इनमें से 14 लाख से अधिक अकाउंट को प्लेटफार्म ने किसी भी यूजर्स की रिपोर्ट से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए बंद कर दिया था।”

इसके साथ ही, व्हाट्सएप ने प्लेटफार्म का जिम्मेदारी से उपयोग करने के सुझाव भी साझा किए हैं। इसने दूसरे लोगों की सीमाओं का सम्मान करना, थोक एवं स्वचालित संदेशों के साथ स्पैमिंग से बचने और ब्रॉडकास्ट लिस्ट का जिम्मेदारी से उपयोग करने के बारे में सुझाव दिए हैं।

व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि उपयोगकर्ताओं को प्लेटफार्म पर सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य प्रौद्योगिकी, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों एवं प्रक्रियाओं में लगातार निवेश किया गया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी लेटेस्ट रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतों, उन पर की गई कार्रवाइयों और दुरुपयोग रोकने के लिए व्हाट्सएप के सक्रिय दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया है।

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article